उगमहल
उगमहल बिहार प्रांत के राजमहल का मध्ययुगीन नाम है। अकबर के मुख्य सेनापति राजा मानसिंह ने 1592 ई. में उगमहल के स्थान पर राजमहल को बसा कर उसे बंगाल प्रांत की राजधानी बनाया था। इसका प्राचीन नाम कजंगल था। उगमहल का नाम अकबर के वित्त मंत्री टोडरमल के अभिलेखो में भी मिलता है। 1639 से 1600 ई. तक राजमहल में बंगाल के शासन की राजधानी रही थी। प्राचीन नगर के खंडहर चार मिल पश्चिम की ओर हैं जिनमें कई मुग़लकालीन प्रासाद और मस्जिदें हैं।