नेहरू उद्यान, दिल्ली

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
Revision as of 18:33, 12 May 2021 by रविन्द्र प्रसाद (talk | contribs) (''''नेहरू उद्यान''' (अंग्रेज़ी: ''Nehru Park, Delhi'') दिल्ली के प्...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)
(diff) ← Older revision | Latest revision (diff) | Newer revision → (diff)
Jump to navigation Jump to search

नेहरू उद्यान (अंग्रेज़ी: Nehru Park, Delhi) दिल्ली के प्रमुख पर्यटक स्थलों में से एक है। इस उद्यान का नाम देश के प्रथम प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू के नाम पर रखा गया था। यह उद्यान नई दिल्ली के चाणक्यपुरी डिप्लोमेटिक एनक्लेव में स्थित एक बड़ा उद्यान है। यह क्षेत्र दिल्ली सबसे के पाॅश इलाकों में से एक है। नेहरू उद्यान का निर्माण चाणक्यपुरी डिप्लोमेटिक एन्क्लेव में होटल अशोक से पहले मुख्य पंचशील मार्ग के बगल में किया गया था।

स्थापना

नेहरू उद्यान की स्थापना 1969 में की कई गई थी। यह उद्यान लगभग 80 एकड़ क्षेत्र में फैला हुआ है। इस उद्यान का स्थापित करने का मुख्य उद्देश्य दिल्ली को भीतर से एक हरे भूखंड के रूप में परिवर्तित करना था, जो शहर के लिए आवश्यक था, क्योंकि यहाँ बुनियादी ढांचे में सामाजिक, आर्थिक रूप से बहुत अधिक विकास हुआ था।

समारोह आयोजन स्थल

यह क्षेत्र दिल्ली शहर के अग्रणी हरे क्षेत्रों में से एक है, नई दिल्ली नगर परिषद (एनडीएमसी) द्वारा संगीत कार्यक्रम ‘उद्यान में संगीत’ और ‘सुबह रग्ज एंड श्याम रग्ज’ आयोजित किये जाते है जिसके लिए उद्यान में एक स्थान भी बनाया गया है। इस उद्यान में कई समारोह आयोजित किये जाते हैं, जैसे- ‘स्पाइक मैके संगीत समारोह’ और वार्षिक ‘भक्ति महोत्सव’। इसके अलावा कला समारोह भी आयोजित किये जाते है। इस उद्यान में सुबह योग कक्षाओं के लिए एक नियमित स्थल है। यहाँ पांडव कालीन भैरव मंदिर भी स्थित है। उद्यान दिल्ली के सबसे प्रसिद्ध स्थलों में से एक है और सर्दियों की धूप का आनन्द लेने के लिए एक खूबसूरत जगह है।

नेहरू उद्यान में व्लादिमिर लेनिन के जीवन से जुड़ी एक प्रतिमा भी है। 'अक्टूबर क्रांति' की 70वीं वर्षगांठ के दौरान यह प्रतिमा नवंबर 1987 में स्थापित की गई थी। इसके बाद इसका सोवियत प्रीमियर निकोलै रियाजकोव, भारतीय प्रधानमंत्री राजीव गांधी और उनकी पत्नी सोनिया गांधी ने अनावरण किया था। हर साल 22 अप्रैल को 'भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी' (मार्क्सवादी) और अन्य वामपंथी पार्टियों ने लेनिन की जन्मगांठ मनाने की जगह का दौरा किया था।

पिकनिंक स्थल

नेहरू उद्यान आज एक पिकनिंक स्थल के रूप में विकसित होता जा रहा है। अवकाश के दौरान ख़ासकर रविवार के दिन कई परिवार पिकनिंक के लिए इस उद्यान में आते है। उद्यान के रखरखाव का कार्य काफी बेहतर स्तर का है। इस उद्यान में सभी जातियों के पक्षी नज़र आते है।


पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध

टीका टिप्पणी और संदर्भ

संबंधित लेख

वर्णमाला क्रमानुसार लेख खोज

                              अं                                                                                                       क्ष    त्र    ज्ञ             श्र   अः