कैकुबाद

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
Revision as of 13:15, 6 April 2011 by व्यवस्थापन (talk | contribs) (Text replace - "जहर " to "ज़हर ")
Jump to navigation Jump to search
  • बलबन ने अपनी मृत्यु के पूर्व कैखुसरों को अपना उत्तराधिकारी नियुक्त किया था।
  • लेकिन दिल्ली के कोतवाल फ़खरुद्दीन मुहम्मद ने बलबन की मृत्यु के बाद कूटनीति के द्वारा कैखुसरों को मुल्तान की सूबेदारी देकर कैकुबाद (1287-1290 ई.) को 17-18 वर्ष की अवस्था में दिल्ली की गद्दी पर बैठाया।
  • फ़खरुद्दीन के दामाद निजामुद्दीन ने अपने कुचक्र के द्वारा सुल्तान को भोग विलास में लिप्त कर स्वयं सुल्तान के सम्पूर्ण अधिकारों को ‘नाइब’ बन कर प्राप्त कर लिया।
  • निजामुद्दीन के प्रभाव से मुक्त होने के बाद कैकुबाद ने उसे ज़हर देकर मरवा दिया।
  • कैकुबाद ने ग़ैर तुर्क सरदार जलालुद्दीन ख़िलजी को अपना सेनापति बनाया, जिसका तुर्क सरदारों पर बुरा प्रभाव पड़ा।
  • कैकुबाद के समय मंगोलों ने तामर ख़ाँ के नेतृत्व में समाना पर आक्रमण किया, हालाँकि सेना द्वारा उन्हें वापस खदेड़ दिया गया।
  • तुर्क सरदार बदला लेने की बात को सोच ही रहे थे कि, कैकुबाद को लकवा मार गया।
  • लकवे का रोगी बन जाने के कारण कैकुबाद प्रशासन के कार्यों में अक्षम हो गया।


पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध

संबंधित लेख

वर्णमाला क्रमानुसार लेख खोज

                              अं                                                                                                       क्ष    त्र    ज्ञ             श्र   अः