गिहलौट
- गिहलौट मध्यकाल में चित्तौड़ के निकट अरावली पर्वत की घाटी में बसा हुआ एक अति प्राचीन स्थान है, जो बाद में उदयपुर कहलाया।
- गिहलौट राजपूतों का आदि निवास स्थान था।
- इस स्थान का नामकरण गुहिल जाति के यहाँ मूलरूप से निवास करने के कारण हुआ था।
- सन 1567 ई. में जब अकबर ने चित्तौड़ पर आक्रमण किया, तो महाराणा उदयसिंह राजधानी छोड़कर गिहलौट में जाकर रहे थे।
- उन्होंने प्रारम्भ में यहाँ एक पहाड़ी पर सुन्दर प्रासाद का निर्माण करवाया था।
- धीरे-धीरे यहाँ कई महल बनवाये तथा यहाँ पर निवासियों की संख्या भी बढ़ने लगी।
- जल्दी ही इस जंगली गाँव ने एक सुन्दर नगर का पहनावा पहन लिया।
- इसी का नाम कुछ समय पश्चात् मेवाड़ के नाम पर उदयपुर हुआ और उदयसिंह ने राज्य की राजधानी चित्तौड़ से हटा कर इस नये नगर में बनायी गयी।
|
|
|
|
|