उत्तर भारत

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
Revision as of 09:26, 10 November 2011 by गोविन्द राम (talk | contribs) ('भारत के उत्तरी भाग को उत्तर भारत कहा जाता है। उत्तर...' के साथ नया पन्ना बनाया)
(diff) ← Older revision | Latest revision (diff) | Newer revision → (diff)
Jump to navigation Jump to search

भारत के उत्तरी भाग को उत्तर भारत कहा जाता है। उत्तरी भारत में अनेक भौगोलिक क्षेत्र आते हैं। इसमें मैदान, पर्वत, मरुस्थल आदि सभी मिलते हैं। प्रधान भौगोलिक क्षेत्रों में गंगा के मैदान और हिमालय पर्वतमाला आती है। यही पर्वतमाला भारत को तिब्बत और मध्य एशिया के भागों से पृथक करती है।

विशेषता

उत्तरी भारत क्षेत्र भारत का सबसे महत्त्वपूर्ण केन्द्र माना जाता है क्योंकि यह मौर्य, गुप्त, मुग़ल एवं ब्रिटिश साम्राज्यों का ऐतिहासिक केन्द्र रहा है। यहाँ बहुत से हिन्दू तीर्थ जैसे पर्वतों में गंगोत्री से लेकर मैदानों में वाराणसी तक हैं, तो मुस्लिम तीर्थ जैसे अजमेर आदि भी हैं।

पर्यटन स्थल

उत्तरी भारत में विश्व धरोहर स्थल भी अनेक हैं, जैसे महाबोधि मंदिर, हुमायूँ का मकबरा और विश्व प्रसिद्ध ताजमहल

उत्तरी भारत के राज्य

भारत सरकार द्वारा परिभाषित उत्तरी और उत्तर-मध्य क्षेत्र में जम्मू एवं कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, हरियाणा, पंजाब, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, छत्तीसगढ़ तथा मध्य प्रदेश राज्य आते हैं।

प्रमुख शहर

यहाँ के प्रमुख शहरों में नई दिल्ली, कानपुर, जयपुर, लखनऊ, इंदौर, लुधियाना, चंडीगढ़ आदि आते हैं।

प्रमुख भाषाएँ

हिन्दी, पंजाबी, कश्मीरी, डोगरी, उर्दू, मैथिली, संथाली और अंग्रेज़ी यहाँ बोली जाने वाली प्रमुख भाषाएं हैं।



पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध

टीका टिप्पणी और संदर्भ


बाहरी कड़ियाँ

संबंधित लेख


वर्णमाला क्रमानुसार लेख खोज

                              अं                                                                                                       क्ष    त्र    ज्ञ             श्र   अः