पंच सागर शक्तिपीठ
पंच सागर शक्तिपीठ 51 शक्तिपीठों में से एक है। हिन्दू धर्म के पुराणों के अनुसार जहां-जहां सती के अंग के टुकड़े, धारण किए वस्त्र या आभूषण गिरे, वहां-वहां शक्तिपीठ अस्तित्व में आये। ये अत्यंत पावन तीर्थस्थान कहलाये। ये तीर्थ पूरे भारतीय उपमहाद्वीप पर फैले हुए हैं। देवीपुराण में 51 शक्तिपीठों का वर्णन है।
- पंच सागर शक्तिपीठ में सती के "अधोदन्त (नीचे के दाँत)" गिरे थे।
- यहाँ सती 'वाराही' तथा शिव 'महारुद्र' हैं।
- पंच सागर शक्तिपीठ का निश्चित्त स्थान अज्ञात है।
|
|
|
|
|