गोमेध

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
Revision as of 13:32, 26 February 2014 by रविन्द्र प्रसाद (talk | contribs) (''''गोमेध''' एक विशेष प्रकार का यज्ञ है। इस यज्ञ में गौ ([...' के साथ नया पन्ना बनाया)
(diff) ← Older revision | Latest revision (diff) | Newer revision → (diff)
Jump to navigation Jump to search

गोमेध एक विशेष प्रकार का यज्ञ है। इस यज्ञ में गौ (गाय) का आलंभन किया जाता है, अत: इसके लिये 'गवालंभ' शब्द भी प्रयुक्त होता है। पहले अनेक अवसरों पर 'गो' या 'वृष' का वध किया जाता था।[1] मधुपर्क में गौवध भी बहुधा कहा गया है।[2]

  • श्राद्ध में भी गौवध का प्रसंग है। शूलगव में भी वृषवध उल्लिखित हुआ है।[3]बाद में ये कर्म कलिवर्ज्य मान लिए गए।[4]
  • 'गोमेध' या 'गोसव' के विशिष्ट विवरण अनेकत्र हैं, जिससे यह निश्चित होता है कि प्राचीन काल में यज्ञ में गौवध वैध रूप से किया जाता था। बाद में हानि देखकर क्रमश: यह प्रथा त्याज्य हो गई।
  • 'चरकसंहिता' सदृश प्रामाणिक ग्रंथ में यज्ञीय गौवध पर कहा गया है कि- "पृष्घ्रा ने पहले गौवध किया था"।[5]
  • गोमेध और पशु यज्ञसंबंधी विशिष्ट तथ्य इतिहास तथा पुराणों में हैं और पूर्वव्याख्याकारों ने उसे 'गौपशु' का साक्षात्‌ वध ही माना है।
  • एक गोसव नामक एकाह सोमयज्ञ है।[6]इस यज्ञ का विचित्र वर्णन है। वत्सर पर्यंत इस कर्म को करने वाला पशुव्रत पदवाच्य होता है।[7]गोसव संबंधी विवरण यज्ञतत्वप्रकाश में द्रष्टव्य है।[8]


  1. REDIRECTसाँचा:इन्हें भी देखें


पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध

टीका टिप्पणी और संदर्भ

  1. हिस्ट्री ऑव धर्मशास्त्र, भाग 2, पृ. 627
  2. वही, भाग 2, पृ. 543-545
  3. वही, भाग 2, पृ.831-532
  4. वही, भाग 3, पृ. 939-940
  5. गोमेध (हिन्दी)। । अभिगमन तिथि: 26 फ़रवरी, 2014।
  6. तैत्तिरीय ब्राह्मण 2/7/6
  7. आश्वलायन श्रौतसूत्र
  8. पृ. 124

संबंधित लेख

वर्णमाला क्रमानुसार लेख खोज

                              अं                                                                                                       क्ष    त्र    ज्ञ             श्र   अः