5 अगस्त
ग्रेगोरी कैलंडर के अनुसार 5 अगस्त वर्ष का 217 वाँ (लीप वर्ष में यह 218 वाँ) दिन है। साल में अभी और 148 दिन शेष हैं।
5 अगस्त की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ
- 1996 - अटलांटा शताब्दी ओलम्पिक का सिडनी में मिलने का वादा के साथ सम्पन्न।
- 1999 - चीन और ताइवान के बीच तनाव चरम पर।
- 2002 - गोंजालो लोजाडा बालोविया के नये राष्ट्रपति चुने गये।
- 2008 - भारत के अंडमान निकोबार द्वीप से 176 मील उत्तर-पूर्व में हिंद महासागर में 5.5 तीव्रता के भूकंप का झटका महसूस किया गया।
5 अगस्त को जन्मे व्यक्ति
- 1901 - द्वारका प्रसाद मिश्रा - भारत के प्रसिद्ध राजनेता, स्वतंत्रता सेनानी, पत्रकार, साहित्यकार तथा मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री।
- 1969 - वेंकटेश प्रसाद, भारतीय क्रिकेटर।
- 1975 - काजोल मुखर्जी, भारतीय अभिनेत्री।
- 1980 - वत्सल सेठ, भारतीय अभिनेता।
- 1987 - जेनेलिया डिसूजा, भारतीय अभिनेत्री।
- 1915 - शिवमंगल सिंह सुमन- प्रसिद्ध प्रगतिशील कवि
- 1890 - दत्तो वामन पोतदार- मराठी साहित्यकार एवं प्रसिद्ध समाजसेवी
5 अगस्त को हुए निधन
- 1950 - गोपीनाथ बोरदोलोई - भारत के प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी और असम के प्रथम मुख्यमंत्री थे।
5 अगस्त के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव
- विश्व स्तनपान दिवस (सप्ताह)
बाहरी कड़ियाँ
संबंधित लेख