भिलाई

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
Revision as of 14:10, 5 July 2014 by रविन्द्र प्रसाद (talk | contribs) (''''भिलाई''' छत्तीसगढ़ राज्य के [[दुर्ग ज़िल...' के साथ नया पन्ना बनाया)
(diff) ← Older revision | Latest revision (diff) | Newer revision → (diff)
Jump to navigation Jump to search

भिलाई छत्तीसगढ़ राज्य के दुर्ग ज़िले में स्थित है। यह राज्य का प्रमुख औद्योगिक शहर है। भिलाई छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से लगभग 30 किलोमीटर पश्चिम में 'भारतीय इस्पात प्राधिकरण' के अंतर्गत एकीकृत इस्पात संयंत्र के लिये विश्व प्रसिद्ध शहर है, जो शिक्षा और खेल के क्षेत्र में भी विशिष्ट स्थान रखता है।

औद्योगिक नगर

भिलाई शहर लगभग भारत के मध्य में बसा है। जनसंख्या की दृष्टि से यह नगर छत्तीसगढ़ का दूसरा सबसे बड़ा और प्रसिद्ध औद्योगिक नगर है। यह शहर मुम्बई-नागपुर-बिलासपुर-कोलकाता 'राष्ट्रीय राजमार्ग 6' पर स्थित है। भारत-रूस की मैत्री के फलस्वरूप बना 'भिलाई इस्पात संयंत्र', श्रेष्ठ एकीकृत इस्पात संयंत्र के लिये लगातार ग्यारह बार प्रधानमंत्री ट्रॉफ़ी जीत चुका है। देश में सिर्फ यहीं पर रेल की पटरी का निर्माण होता है।

संस्कृति और उत्सव

दीपावली, होली, दुर्गा पूजा, ईद सहित सभी प्रमुख त्योहार यहां हर्षोल्लास के साथ मनाए जाते हैं। चूंकि इस क्षेत्र में सिक्खों की भी एक बड़ी आबादी है, इसलिए यहां बैसाखी, गुरू गोबिंद सिंह गुरूपर्व आदि भी मनाया जाता है। भिलाई में विभिन्न धर्म के लोगों के रहने के कारण इसे 'मिनी इंडिया' के नाम से भी जाना जाता है।[1]

आसपास के पर्यटन स्थल

'मैत्री बाग', 'सिविक सेंटर' और 'कालीबारी' भिलाई का प्रमुख आकर्षण हैं। मैत्री बाग एक चिड़ियाघर है, जहां बड़ी संख्या में पर्यटक आते हैं। यह इलाका मुख्यत: आद्यौगिक क्षेत्र है। हालांकि यहां कई छोटे-छोटे मंदिर परिसर भी देखे जा सकते हैं।

मौसम

भिलाई में भीषण गर्मी पड़ती है, जबकि ठंड का मौसम काफ़ी सुहाना होता है।

कैसे पहुँचें

भिलाई सड़कमार्ग, रेलमार्ग और हवाई मार्ग द्वारा देश के दूसरे हिस्सों से भली प्रकार जुड़ा हुआ है।


पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध

टीका टिप्पणी और संदर्भ

  1. भिलाई- स्टील सिटी (हिन्दी) नेटिव प्लेनेट। अभिगमन तिथि: 05 जुलाई, 2014।

संबंधित लेख

वर्णमाला क्रमानुसार लेख खोज

                              अं                                                                                                       क्ष    त्र    ज्ञ             श्र   अः