Template:एक पर्यटन स्थल

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
Jump to navigation Jump to search
एक पर्यटन स्थल

right|130px|केशी घाट वृन्दावन|link=वृन्दावन|border

        वृन्दावन मथुरा से 12 किलोमीटर की दूरी पर उत्तर-पश्चिम में यमुना तट पर स्थित है। यह श्रीकृष्ण की लीलास्थली है। हरिवंश पुराण, श्रीमद्भागवत, विष्णु पुराण आदि में वृन्दावन की महिमा का वर्णन किया गया है। महाकवि कालिदास ने इसका उल्लेख रघुवंश में इंदुमती-स्वयंवर के प्रसंग में शूरसेनाधिपति सुषेण का परिचय देते हुए किया है। इससे कालिदास के समय में वृन्दावन के मनोहारी उद्यानों की स्थिति का ज्ञान होता है। वृन्दावन को 'ब्रज का हृदय' कहते है जहाँ राधा-कृष्ण ने अपनी दिव्य लीलाएँ की हैं। इस पावन भूमि को पृथ्वी का अति उत्तम तथा परम गुप्त भाग कहा गया है। पद्म पुराण में इसे भगवान का साक्षात शरीर, पूर्ण ब्रह्म से सम्पर्क का स्थान तथा सुख का आश्रय बताया गया है। ... और पढ़ें


पिछले पर्यटन स्थल लखनऊ · जयपुर · कन्याकुमारी · अयोध्या