राजमंड्री

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
Revision as of 12:23, 10 September 2014 by रविन्द्र प्रसाद (talk | contribs) (''''राजमंड्री''' एक शहर, जो दक्षिण-पूर्वी भारत के [[आंध्...' के साथ नया पन्ना बनाया)
(diff) ← Older revision | Latest revision (diff) | Newer revision → (diff)
Jump to navigation Jump to search

राजमंड्री एक शहर, जो दक्षिण-पूर्वी भारत के आंध्र प्रदेश राज्य में गोदावरी नदी के डेल्टा पर स्थित है। यह शहर इमारती लकड़ियों तथा चावलनमक का केंद्र है। यहाँ काग़ज़ बनाने की मिलें भी हैं।[1]

इतिहास

1449 ई. में राजमंड्री पर उड़ीसा के शासक कपिलेश्वर का अधिकार हो गया था। सन 1757 में इसे अंग्रेज़ों को सौंप दिया गया।

सेतु

गोदावरी नदी पर बना 56 स्पैन (विस्तार) वाला और 2,754 मीटर लंबा पुल भारत के सबसे लंबे पुलों में से एक है।

शैक्षणिक संस्थान

राजमंड्री के शैक्षणिक संस्थानों में 'राजीव गांधी डिग्री कॉलेज', 'डॉ. ए.आर. गवर्नमेंट होम्योपैथिक मैडिकल कॉलेज', 'अवंति डिग्री कॉलेज' और 'आंध्र महिला संस्कृत महाविद्यालय' शामिल हैं। यहाँ के अनेक महाविद्यालय 'आंध्र विश्वविद्यालय' से संबद्ध हैं। यहाँ 'केंद्रीय तंबाकू शोध संस्थान' भी स्थित है।[1]

उद्योग

राजमंड्री शहर चावल, नमक और उत्तर में वनाच्छादित पहाड़ियों से लुढ़ककर आने वाली इमारती लकड़ी का केंद्र है। यह निर्माण से जुड़ा हुआ शहर है, जहाँ काग़ज़ बनाने की मिल और धातु गलाने की भट्टी है।

जनसंख्या

वर्ष 2001 की जनगणना के अनुसार यहाँ की जनसंख्या 3,13,347 (नगर निगम क्षेत्र) थी।


पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध

टीका टिप्पणी और संदर्भ

  1. 1.0 1.1 भारत ज्ञानकोश, खण्ड-5 |लेखक: इंदु रामचंदानी |प्रकाशक: एंसाइक्लोपीडिया ब्रिटैनिका प्राइवेट लिमिटेड, नई दिल्ली और पॉप्युलर प्रकाशन, मुम्बई |संकलन: भारतकोश पुस्तकालय |पृष्ठ संख्या: 60 |

संबंधित लेख

वर्णमाला क्रमानुसार लेख खोज

                              अं                                                                                                       क्ष    त्र    ज्ञ             श्र   अः