भरतपुर राजकीय संग्रहालय

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
Revision as of 10:08, 11 March 2015 by रविन्द्र प्रसाद (talk | contribs) (''''भरतपुर राजकीय संग्रहालय''' राजस्थान में लोहागढ़ क...' के साथ नया पन्ना बनाया)
(diff) ← Older revision | Latest revision (diff) | Newer revision → (diff)
Jump to navigation Jump to search

भरतपुर राजकीय संग्रहालय राजस्थान में लोहागढ़ क़िले के परिसर के अंदर स्थित है। इस राजकीय संग्रहालय में सबसे अनोखी और प्राचीन कलाकृतियां और पुरातात्विक संसाधन रखे हैं। संग्रहालय में दुर्लभ प्रकार के कई प्राचीन स्मृति चिन्ह और मूर्तियां भी मौजूद हैं।

  • पहले ये संग्रहालय एक बहुत बड़ा भवन था, जिसका नाम 'कचहरी कलां' था। यह भरतपुर ज़िले के महान शासकों का प्रशासनिक खंड था।
  • कचहरी कलां को 1944 ईस्वी में राजकीय संग्रहालय में बदल दिया गया।
  • भरतपुर के राजाओं का कमरा, किसी ख़ास या व्यक्तिगत ब्लाॅक संग्रहालय का बहुत ही महत्वपूर्ण हिस्सा है।
  • इस संग्रहालय को देखकर दर्शक भरतपुर के राजाओं के वैभव और भव्यता का अंदाज लगा सकते हैं।
  • यहाँ की कलाकृतियां और स्मृति चिन्ह भरतपुर के स्थानीय निकाय ने बहुत ही सावधानी से सहेजे हैं।
  • भरतपुर राजकीय संग्रहालय में बेहद बेशकीमती मूर्तियां भी रखी हैं। यह कीमती सामान मैलाह, नोह, बयाना और बारेह नाम के पुराने गांवों की पुरातात्विक खुदाई के दौरान मिला था।[1]
  • यह संग्रहालय भरतपुर का बहुत ही महत्वपूर्ण आकर्षण है। दुनिया के कोने-कोने से सैलानी यहां आते हैं और इसके पुरातन सौंदर्य को देखकर चकाचैंध हो जाते हैं।


पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध

टीका टिप्पणी और संदर्भ

  1. भरतपुर राजकीय संग्रहालय (हिन्दी) मैप्स ऑफ़ इण्डिया। अभिगमन तिथि: 11 मार्च, 2015।

संबंधित लेख

वर्णमाला क्रमानुसार लेख खोज

                              अं                                                                                                       क्ष    त्र    ज्ञ             श्र   अः