मक्का मस्जिद हैदराबाद

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
Revision as of 08:13, 5 August 2016 by सपना वर्मा (talk | contribs)
(diff) ← Older revision | Latest revision (diff) | Newer revision → (diff)
Jump to navigation Jump to search
मक्का मस्जिद हैदराबाद
[[चित्र:Mecca-Masjid-Hyderabad.jpg|मक्का मस्जिद, हैदराबाद|200px|center]]
विवरण ऐसा माना जाता है कि यह हैदराबाद और सिकंदराबाद की सबसे बड़ी मस्जिद है।
राज्य आंध्र प्रदेश
ज़िला हैदराबाद
निर्माता मुहम्मद कुली क़ुतुबशाह
निर्माण काल 1617-1684
स्थापना 1694
भौगोलिक स्थिति उत्तर- 17.360305° पूर्व- 78.473416°
मार्ग स्थिति मक्का मस्जिद, चारमीनार के दक्षिण-पूर्व में स्थित है।
कैसे पहुँचें हवाई जहाज, रेल, बस, टैक्सी
हवाई अड्डा राजीव गाँधी अन्तर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा
रेलवे स्टेशन सिंकदराबाद रेलवे स्टेशन
बस अड्डा महात्मा गाँधी (इम्लिबन) बस अड्डा
यातायात टैक्सी, ऑटो-रिक्शा, साइकिल रिक्शा, बस आदि।
क्या देखें रामोजी फ़िल्म सिटी, चारमीनार, लुंबनी उद्यान, नेहरू जैविक उद्यान, गोलकुंडा क़िला
कहाँ ठहरें होटल, अतिथि ग्रह, धर्मशाला
एस.टी.डी. कोड 040
चित्र:Map-icon.gif गूगल मानचित्र
अन्य जानकारी यह कहा जाता है कि यहाँ के मुख्य मेहराब को मक्का से लाए गए पत्थरों से बनाया गया था, इसलिए इसका नाम मक्का मस्जिद रखा गया।
अद्यतन‎

मक्का मस्जिद, चारमीनार के दक्षिण-पूर्व में स्थित है। ऐसा माना जाता है कि यह हैदराबाद और सिकंदराबाद की सबसे बड़ी मस्जिद है।

  • इस मस्जिद के निर्माण की शुरुआत 1617 में मुहम्मद कुली क़ुतुबशाह ने की थी लेकिन इसको पूरा औरंगज़ेब ने 1684 में किया था।
  • इसके विशाल स्तंभ और मेहराब ग्रेनाइट के एक ही स्लेब से बनाए गए हैं।
  • पत्थर से बनी होने के बावज़ूद यह मस्जिद अपने निर्माण और स्थापत्य कला के लिहाज़ से बेजोड़ है।
  • यह कहा जाता है कि यहाँ के मुख्य मेहराब को मक्का से लाए गए पत्थरों से बनाया गया था, इसलिए इसका नाम मक्का मस्जिद रखा गया।
  • मक्का मस्जिद प्राचीन और अरबी वास्तु शिल्प के संगम के चलते पर्यटकों को आकर्षित करती है।
  • मक्का मस्जिद लगभग 300 फीट एकड़ में बनी हुई है।
  • एक साथ 10 हज़ार लोग इस मस्जिद में नमाज़ अदा कर सकते हैं।
  • इसके पास ही असफ़जाही राजाओं की क़ब्र भी देखी जा सकती है।

thumb|left|मक्का मस्जिद, हैदराबाद मक्का मस्जिद, हैदराबाद|left|thumb


पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध

टीका टिप्पणी और संदर्भ

संबंधित लेख


वर्णमाला क्रमानुसार लेख खोज

                              अं                                                                                                       क्ष    त्र    ज्ञ             श्र   अः