मार्मुगाओ बंदरगाह

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
Revision as of 10:59, 13 November 2016 by माधवी अग्रवाल (talk | contribs) (''''मार्मुगाओ बंदरगाह''' (अंग्रेज़ी: ''Marmugao Port'') गोआ के ...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)
(diff) ← Older revision | Latest revision (diff) | Newer revision → (diff)
Jump to navigation Jump to search

मार्मुगाओ बंदरगाह (अंग्रेज़ी: Marmugao Port) गोआ के तट पर स्थित भारत के पश्चिमी तट पर प्रमुख बंदरगाह है। इसका पोताश्रय प्राकृतिक एवं सुरक्षित है।[1]

पृष्ठदेश

मार्मुगाओ बंदरगाह का पृष्ठदेश गोआ, कर्नाटक, महाराष्ट्र, दक्षिणी मध्य प्रदेश एवं पश्चिमी आंध्र प्रदेश राज्यों तक विस्तृत है। इसके पृष्ठदेश लौह और मैंगनीज, अयस्क, तथा खनिज नमक, केले, काजू, कॉफी, चावल, कपास, शक्कर, नारियल, तिलहन, दलहन आदि का विशेष उत्पादन होता है। यह रेल मार्ग द्वारा चेन्नई, बंगलुरू, पुणे तथा मुम्बई से सम्बद्ध है। यहां नौसेना का भी केंद्र है।

आयात एंव निर्यात

मार्मुगाओ बंदरगाह के प्रमुख निर्यात जटा का सामान, गिरि का तेल, खोपरा व नारियल, काजू, लौह-अयस्क, मैंगनीज और कहवा हैं। आयात के अंतर्गत खनिज तेल, उर्वरक, रासायनिक पदार्थ, खाद्यान्न, मशीनें, दवाइयां और लौहे तथा इस्पात की वस्तुएं मुख्य हैं। इस बंदरगाह से निर्यात आयात की तुलना में अधिक होता है।

पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध

टीका टिप्पणी और संदर्भ

  1. भारत का भूगोल |लेखक: डॉ. चतुर्भुज मामोरिया |प्रकाशक: साहित्य भवन पब्लिकेशन्स, आगरा |पृष्ठ संख्या: 368 |

संबंधित लेख

वर्णमाला क्रमानुसार लेख खोज

                              अं                                                                                                       क्ष    त्र    ज्ञ             श्र   अः