एस्कानाबा

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
Jump to navigation Jump to search

एस्कानावा यह संयुक्त राज्य अमरीका के मिशिगन राज्य में एक प्रसिद्ध बंदरगाह है जो समुद्रतल से 612 फुट की ऊँचाई पर स्थित है। इसका जलीय अग्रभाग नोकेट की खाड़ी पर लंबाई में आठ मील प्रशस्त है। यह रेलों द्वारा शिकागो, मिलवाकी, सेंटपाल तथा सुपीरियर झील के बंदरगाहों से मिला हुआ है। यहाँ एक हवाई अड्डा भी है। यहाँ से कच्चे लोहे, लकड़ी तथा मछलियों का निर्यात होता है और अनेक प्रकार के कागज, रासायनिक द्रव्य तथ नल आदि बनाए जाते हैं। ग्रीष्मकाल में इसकी जलवायु बड़ी सुरम्य रहती है। निकटवर्ती क्षेत्रों के प्राकृतिक सौंदर्य भी उपलब्ध हैं; अत: एस्कानाबा एक बडा क्रीड़ाकेंद्र बन गया है। यहाँ प्रत्येक वर्ष राज्य सरकार की ओर से एक मेले का आयोजन किया जाता है। इस नगर का प्रादुर्भाव सन्‌ 1846 ई. में हुआ था, सन्‌ 1866ई. में इसे ग्राम तथा सन्‌ 1883 ई. में नगर की श्रेणी प्राप्त हुई। सन्‌ 1960 ई. में इसकी जनसंख्या 15319 थी।[1]



पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध

टीका टिप्पणी और संदर्भ

  1. हिन्दी विश्वकोश, खण्ड 2 |प्रकाशक: नागरी प्रचारिणी सभा, वाराणसी |संकलन: भारत डिस्कवरी पुस्तकालय |पृष्ठ संख्या: 261 |

संबंधित लेख

वर्णमाला क्रमानुसार लेख खोज

                              अं                                                                                                       क्ष    त्र    ज्ञ             श्र   अः