आर्लिंगटन

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
Jump to navigation Jump to search

आर्लिांगटन संयुक्त राज्य (अमरीका) के मैसाचुसेट्स राज्य का एक नगर है। यह बोस्टन से छह मील उत्तर पश्चिम में बसा हुआ है। यह एक ऐतिहासिक भाग में पड़ता है, जहाँ पर लेक्सिंगटन की लड़ाई हुई थी। यह राजकीय सड़क पर है तथा रेल द्वारा बोस्टन और मेन से संबद्ध है। इसका क्षेत्रफल 5.5 वर्ग मील है। यह फल और सब्जी की खेती, पियानों की काया और चित्रों के चौखटे बनाने के लिए प्रसिद्ध है। सर्वप्रथम 1630 में यह केंब्रिज (अमरीका) के एक भाग के रूप में बसा था। पश्चिमी केंब्रिज के रूप में 1807 में यह नगरनिगम बना। 1868 में इसका यह नया नाम पड़ा।[1]


पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध

टीका टिप्पणी और संदर्भ

  1. हिन्दी विश्वकोश, खण्ड 1 |प्रकाशक: नागरी प्रचारिणी सभा, वाराणसी |संकलन: भारत डिस्कवरी पुस्तकालय |पृष्ठ संख्या: 443 |

संबंधित लेख

वर्णमाला क्रमानुसार लेख खोज

                              अं                                                                                                       क्ष    त्र    ज्ञ             श्र   अः