आर्डेनीज़

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
Jump to navigation Jump to search

आर्डेनीज़ फ्रांस की उत्तरी सीमा पर एक जिला है। इसमें म्यूज़ नदी की घाटी और पेरिस द्रोणी के कुछ भाग आते हैं। यहाँ प्राचीन पर्वतों के अवशेष हैं जो अधिकतर घिसकर बराबर हो गए हैं, परंतु दक्षिण पूर्व की तरफ से उठे हुए हैं। उत्तर पश्चिम में गिवेट प्रदेश की तरफ खुला मैदान है। उत्तर में रेविन नगर में एक किला है। यह फ्रांस की सीमा की एक चौकी है। इधर का देश अपेक्षाकृत शुष्क है। दक्षिणी पश्चिमी निचले मैदान में विशेष सरदी नहीं पड़ती। वहाँ औसत वर्षा 31.5 या कम होती है और साधारणता: खेती होती है, परंतु ऊँची भूमि पर काफी ठंढक पड़ती है और वर्षा 39.तक होती है। नदी के किनारे चरागाह मिलते हैं। यहाँ के लोग स्लेट पत्थर तथा लोहे की खानों में काम करके जीविकानिर्वाह करते हैं। मेजीर्स-चार्लविल प्रसिद्ध रेलवे जंकशन है। आर्डेनीज़ का क्षेत्रफल 5,253 वर्ग कि.मी. है और 1968 में इसकी जनसंख्या 3,09,380 थी।[1]



पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध

टीका टिप्पणी और संदर्भ

  1. हिन्दी विश्वकोश, खण्ड 1 |प्रकाशक: नागरी प्रचारिणी सभा, वाराणसी |संकलन: भारत डिस्कवरी पुस्तकालय |पृष्ठ संख्या: 432 |

संबंधित लेख

वर्णमाला क्रमानुसार लेख खोज

                              अं                                                                                                       क्ष    त्र    ज्ञ             श्र   अः