इप्सविच

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
Jump to navigation Jump to search

इप्सविच इंग्लैंड के सफ़ोक प्रदेश में ओरवेल नदी के तट पर स्थित एक नगर तथा बंदरगाह (नदी पर) है। यह नगर हारविच से 10 मील और लंदन से 68 मील उत्तर पूर्व में हैं। सन्‌ 1951 ई. में इस नगर का क्षेत्रफल 8,746 एकड़ था। नगर के प्राचीन भाग की सड़कें बहुत ही सँकरी तथा टेढ़ी मेढ़ी हैं। इस भाग के कुछ भवन विचित्र पच्चीकारियों से अलंकृत हैं। यहाँ गिरजाघरों का बाहुल्य है। रोमन काल में यह रोमनों की एक बस्ती रहा है जिसके भग्नावशेष विद्यमान हैं। सन्‌ 991 और 1,000 ई. में डेनों द्वारा यह नष्ट-भ्रष्ट किया गया। आधुनिक नगर एक अच्छा औद्योगिक केंद्र है जहाँ रेलों के पुर्जे ,कृषि के यंत्र तथा औजार, बिजली के सामान, धातु, चीनी इत्यादि का उत्पादन होता है। नगर की सन्‌ 1970 ई. अनुमानित जनसंख्या 1,21,930 रही।[1]



पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध

टीका टिप्पणी और संदर्भ

  1. हिन्दी विश्वकोश, खण्ड 1 |प्रकाशक: नागरी प्रचारिणी सभा, वाराणसी |संकलन: भारत डिस्कवरी पुस्तकालय |पृष्ठ संख्या: 529 |

संबंधित लेख

वर्णमाला क्रमानुसार लेख खोज

                              अं                                                                                                       क्ष    त्र    ज्ञ             श्र   अः