ऐलपासो

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
Jump to navigation Jump to search

ऐलपासो संयुक्त राज्य अमरीका में टेक्सास राज्य के पश्चिमोत्तर किनारे पर रीओ ग्रांड नदी के कूल पर स्थित एक नगर है। यह नगर मेक्सिको की सीमा पर स्थित सबसे बड़ा नगर तथा एलपासो प्रदेश का केंद्र है। यहाँ से होकर 80, 54, 62, 90 तथा 290 संख्यक संघीय राजमार्ग जाते हैं। यह नगर समुद्र की सतह से 3,762 फु. की ऊँचाई पर फ्रैंकलिन पर्वत की तलहटी में स्थित है एवं 13 वर्गमील में फैला हुआ है। यहाँ की जनसंख्या सन्‌ 1960 ई. में 2,76,687 थी, जिसमें बहुसंख्यक मेक्सिकी थे।

अनुकूल जलवायु, पशु, ताँबा, तथा रूई नगर के जीवनाधार हैं। यहाँ का मुख्य उद्योग धंधा ताँबा तथा राँगा पिघलाना है, जो मेक्सिको तथा ऐरिज़ोना राज्य से उपलब्ध होते हैं।

काबेजा डी वाका प्रथम यूरोपीय था जिसने इस नगर में सन्‌ 1536 ई. में प्रवेश किया।[1]


पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध

टीका टिप्पणी और संदर्भ

  1. हिन्दी विश्वकोश, खण्ड 2 |प्रकाशक: नागरी प्रचारिणी सभा, वाराणसी |संकलन: भारत डिस्कवरी पुस्तकालय |पृष्ठ संख्या: 249 |

संबंधित लेख

वर्णमाला क्रमानुसार लेख खोज

                              अं                                                                                                       क्ष    त्र    ज्ञ             श्र   अः