डनवर

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
Jump to navigation Jump to search

डनवर स्कॉटलैंड के पूर्वी लोथेन प्रांत का एडिनबरा के उत्तर-पूर्व में लगभग 36 मील की दूरी पर बसा एक नगर और समुद्री पत्तन है। यह छुट्टी व्यतीत करने योग्य रमणीक स्थान है। यहाँ के मुख्य आकर्षण केंद्रों में बालू एवं कंकड़ों से निर्मित समुद्र का तट तथा गोल्फ़ का मैदान है। यहाँ का भृगुओं के ऊपर बना क़िला भी दर्शनीय है।[1]

  • महायुद्धों का प्रभाव इस बंदरगाह पर स्पष्ट रूप से दिखाई देता है।
  • डनवर बंदरगाह प्राचीन एवं नवीन, दो भागों में विभक्त किया जा सकता है। प्राचीन बंदरगाह 'डनवर युद्ध' के पहले स्थापित हुआ था, जो आलिवर क्रामवेल तक फैला हुआ है तथा यहाँ युद्ध के चिन्ह आज भी दिखाई पड़ते हैं। नवीन भाग विक्टोरिया बंदरगाह के नाम से प्रसिद्ध है।
  • कड़े पत्थर की चट्टानों तथा शैल भित्तियों के कारण जहाज़ों के आगमन की असुविधाएँ दोनों बंदरगाहों पर मौजूद हैं।
  • नगर के प्राचीन भाग के पुनरुद्धार स्वरूप 1951 ई. में नई-नई बस्तियों का जन्म हुआ।
  • पर्यटन केंद्र होने के कारण डनवर में होटल व्यवस्था उच्च कोटि की है।
  • यहाँ का मुख्य उद्योग मछली मारना, शराब बनाना तथा धातु गलाना है।


पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध

टीका टिप्पणी और संदर्भ

  1. डनवर (हिन्दी) भारतखोज। अभिगमन तिथि: 12 जून, 2014।

संबंधित लेख

वर्णमाला क्रमानुसार लेख खोज

                              अं                                                                                                       क्ष    त्र    ज्ञ             श्र   अः