करमान

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
Jump to navigation Jump to search

करमान पाकिस्तान में बलूचिस्तान के पश्चिम में स्थित एक प्रदेश है, जिसमें पूर्वी ईरान के मकरान तथा बलूचिस्तान के प्रदेश सम्मिलित हैं। प्राचीन समय में इस स्थान को 'करमेनिया' नाम से जाना जाता था।[1]

  • यह संपूर्ण प्रदेश उत्तर-पश्चिम से दक्षिण-पूर्व जाने वाली पर्वत श्रेणियों से घिरा हुआ है, जिसके उत्तर में 'कुहरुड' की श्रेणियाँ मिलती हैं। इन श्रेणियों की अधिकतम ऊँचाई 15,000 फुट है।
  • दक्षिण की पर्वतश्रेणियाँ अपेक्षाकृत कम ऊँची हैं, परंतु वर्ष के अधिकांश भाग तक इन श्रेणियों की चोटियों पर बर्फ जमी रहती है।
  • करमान में कोई महत्वपूर्ण नदी नहीं है।
  • इस स्थान का उत्तरी तथा उत्तर-पूर्वी भाग पूर्णत: रेगिस्तान है, जिसमें वनस्पति नाम मात्र को भी नहीं मिलती।
  • यहाँ की जलवायु बहुत ठंडी है, परंतु कुछ प्रदेशों तथा घाटियों में सिंचाई द्वारा गेहूँ, जौ, खजूर, पोस्ता आदि उगाते हैं।
  • करमान के लोगों का मुख्य उद्योग भेड़, बकरी चराना है। ये लोग बकरियों के बाल से, जिसे 'कुर्क' कहते हैं, शाल तैयार करते हैं। ये शाल इस स्थान के नाम से ही प्रसिद्ध हैं।
  • यहाँ के अधिकतर निवासी ईरानी हैं, परंतु 'यायावर' जातियों में अरब, तुर्क और कुर्द लोगों की संख्या अधिक है।
  • इस प्रदेश का कुल क्षेत्रफल 65,000 वर्ग मील, और जनसंख्या 1966 में 7,73,669 थी।
  • 'करमान' यहाँ की राजधानी तथा 'बंदर अब्बास' यहाँ का बंदरगाह है।
  • करमान नगर (राजधानी) की जनसंख्या 1966 में 1,18,344 थी।


पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध

टीका टिप्पणी और संदर्भ

  1. करमान (हिन्दी)। । अभिगमन तिथि: 21 फ़रवरी, 2014।

संबंधित लेख

वर्णमाला क्रमानुसार लेख खोज

                              अं                                                                                                       क्ष    त्र    ज्ञ             श्र   अः