उरबाना
उरबाना संयुक्त राज्य अमरीका के ओहायो राज्य का एक नगर तथा सेंपेन काउंटी की राजधानी है। उरबाना सर्वप्रथम 1717ई. में ग्रीन ब्रीयर के कर्नल विलियम बर्ड द्वारा बसाया गया; बाद में उन्होंने अपनी भूमि को इस प्रतिबंध पर नगर के लिए बेचना आरंभ किया कि उससे प्राप्त धन का उपयोग जनोपयोग के लिए किया जाए। यह गाँव 1805 ई. में बसा तथा 1867 ई. में नगर बना। यहीं उरबाना विश्वविद्यालय भी स्थित है।[1]
|
|
|
|
|
टीका टिप्पणी और संदर्भ
- ↑ हिन्दी विश्वकोश, खण्ड 2 |प्रकाशक: नागरी प्रचारिणी सभा, वाराणसी |संकलन: भारत डिस्कवरी पुस्तकालय |पृष्ठ संख्या: 138 |