वर्जीनिया एपगर

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
Revision as of 07:29, 7 June 2018 by रविन्द्र प्रसाद (talk | contribs)
(diff) ← Older revision | Latest revision (diff) | Newer revision → (diff)
Jump to navigation Jump to search
वर्जीनिया एपगर
पूरा नाम वर्जीनिया एपगर
जन्म 7 जून, 1909
जन्म भूमि वेस्टफील्ड, न्यू जर्सी
मृत्यु 7 अगस्त, 1974
मृत्यु स्थान न्यूयॉर्क शहर
कर्म भूमि अमेरिका
कर्म-क्षेत्र एनेस्थेसियोलॉजी, टेरेटोलॉजी
प्रसिद्धि एनेस्थेसियोलॉजिस्ट
नागरिकता अमेरिकन
सक्रिय समय 1937-1974
अन्य जानकारी वर्जीनिया एपगर ने विस्कॉन्सिन-मैडिसन विश्वविद्यालय में डॉ. राल्फ वाटर्स के साथ छह महीने तक प्रशिक्षण लिया, जहां उन्होंने संयुक्त राज्य अमेरिका में पहला बेहोशी विभाग स्थापित किया। फिर बेलेव्यू अस्पताल न्यूयॉर्क में डॉ. अर्नेस्ट रोवेनस्टीन के साथ और छह महीने के लिए प्रशिक्षण लिया।

वर्जीनिया एपगर (अंग्रेज़ी: Virginia Apgar, 7 जून, 1909, न्यू जर्सी; मृत्यु- 7 अगस्त, 1974, न्यूयॉर्क शहर) अमेरिकी प्रसूति एनेस्थेटिस्ट[1] थीं। वे संज्ञाहरण और टेराटोलॉजी के क्षेत्र में एक अग्रणी थीं, उन्हें 'ऐपगार स्कोर' बनाने के लिए जाना जाता है। इसके माध्यम से नवजात शिशु के स्वास्थ्य का त्वरित आंकलन किया जाता है।

परिचय

वर्जीनिया एपगर का जन्म न्यू जर्सी के वेस्टफील्ड में 7 जून, 1909 को हुआ था। वह तीन बच्चों में सबसे छोटी थीं। उनका जन्म एक संगीत परिवार में हुआ था। पिता बीमा कार्यकारी थे, लेकिन शौकिया आविष्कारक और खगोलविद भी थे। वर्जीनिया एपगर को विज्ञान में गहरी रूचि पिता के कारण मिली। उनका बड़ा भाई तपेदिक से जल्दी मर गया और उनके दूसरे भाई को एक पुरानी बीमारी थी, जिसके कारण ही वह दवा और विज्ञान में इतनी दिलचस्पी लेने लगीं।

शिक्षा

वर्जीनिया एपगर ने 1925 में वेस्टफील्ड हाई स्कूल से स्नातक की उपाधि प्राप्त की। वह डॉक्टर बनना चाहती थीं। उन्होंने 1929 में माउंट होलीओक कॉलेज से स्नातक की उपाधि प्राप्त की, जहां उन्होंने शरीर विज्ञान और रसायन शास्त्र के साथ प्राणीशास्त्र का अध्ययन किया। 1933 में उन्होंने कोलंबिया यूनिवर्सिटी कॉलेज ऑफ फिजीशियन एंड सर्जन (पीएंडएस) से अपनी कक्षा में चौथे स्थान पर स्नातक की उपाधि प्राप्त की। उन्होंने 1937 में पीएंडएस में शल्य चिकित्सा की पढ़ाई पूरी की।

एनेस्थेसियोलॉजी में कॅरियर

कोलंबिया-प्रेस्बिटेरियन मेडिकल सेंटर में शल्य चिकित्सा के अध्यक्ष डॉ. एलन व्हाइपल ने वर्जीनिया एपगर को सर्जन के रूप में अपना कॅरियर जारी रखने से निराश किया, क्योंकि उन्होंने कई महिलाओं की सफल सर्जरी करने का प्रयास किया था, जो अंत में असफल रहा। उन्होंने उन्हें एनेस्थेसियोलॉजी का अभ्यास करने के लिए प्रोत्साहित किया, क्योंकि उन्हें लगा कि सर्जरी को आगे बढ़ाने के लिए बेहोश करने के तरीक़े में प्रगति की आवश्यकता थी और महसूस किया कि उनके पास महत्वपूर्ण योगदान करने के लिए "ऊर्जा और क्षमता" थी।


एनेस्थेसियोलॉजी में अपने कॅरियर को जारी रखने का निर्णय लेते हुए उन्होंने विस्कॉन्सिन-मैडिसन विश्वविद्यालय में डॉ. राल्फ वाटर्स के साथ छह महीने तक प्रशिक्षण लिया, जहां उन्होंने संयुक्त राज्य अमेरिका में पहला बेहोशी विभाग स्थापित किया। फिर बेलेव्यू अस्पताल न्यूयॉर्क में डॉ. अर्नेस्ट रोवेनस्टीन के साथ और छह महीने के लिए प्रशिक्षण लिया। उन्हें 1937 में एनेस्थेसियोलॉजिस्ट के लिए प्रमाण पत्र प्राप्त हुआ और 1938 में एनेस्थेसिया के लिए गठित नए विभाग के निदेशक के रूप में पीएंडएस में लौट आयीं। हालांकि, उनकी शिक्षा वहां समाप्त नहीं हुई, उन्होंने जॉन्स हॉपकिंस स्कूल ऑफ हाइजीन और पब्लिक हेल्थ में पब्लिक हेल्थ प्रोग्राम के मास्टर में दाखिला लिया और 1959 में मास्टर की डिग्री के साथ स्नातक की उपाधि प्राप्त की। thumb|250px|वर्जीनिया एपगर पर जारी गूगल डूडल

गूगल डूडल

7 जून, 2013 को गूगल के होमपेज पर एक खास डूडल दिखाई दिया। यह गूगल डूडल अमेरिका की एनेस्थिसियॉलॉजिस्ट डॉक्टर वर्जीनिया एपगर के 109वें जन्मदिन के मौके पर बनाया गया। वर्जीनिया एपगर को 'ऐपगार स्कोर' बनाने के लिए जाना जाता है। इसके जरिए नवजात शिशु के स्वास्थ्य से जुड़ी सभी जानकारियों का पता लगाया जाता है। गूगल के ऐनिमेटेड डूडल में डॉक्टर वर्जीनिया को एक लेटर पैड और पेन पकड़े हुए दिखाया गया है, जिसमें वह डूडल में बने एक नवजात शिशु के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी नोट कर रही हैं।

डॉक्टर वर्जीनिया एपगर और उनके साथियों ने 1950 के दौरान अमेरिका में शिशु मृत्यु दर के बढ़ने के दौरान कई हजार नवजात बच्चों के स्वास्थ्य के बारे में पता लगाया। 1960 तक, किसी बच्चे के पैदा होने के 24 घंटे के अंदर उसके स्वास्थ्य का पता लगाना बेहद आसान हो गया।

पुस्तक

1972 में वर्जीनिया एपगर ने 'Is My Baby All Right?' नाम से एक किताब लिखने में अपना योगदान दिया। इस किताब में जन्म के दौरान होने वाली समस्याएं और उनके समाधान को स्पष्ट किया गया है।

मृत्यु

डॉक्टर वर्जीनिया एपगर की मृत्यु 7 अगस्त, 1974 को न्यूयॉर्क शहर में हुई।


पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध

टीका टिप्पणी और संदर्भ

  1. बेहोशी की सुई देने वाली

बाहरी कड़ियाँ

संबंधित लेख

वर्णमाला क्रमानुसार लेख खोज

                              अं                                                                                                       क्ष    त्र    ज्ञ             श्र   अः