ओशो इंटरनेशनल मेडिटेशन रिजॉर्ट, पुणे

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
Revision as of 10:42, 19 October 2020 by रविन्द्र प्रसाद (talk | contribs) ('चित्र:OSHO-International-Meditation-Resort.jpg|thumb|250px|ओशो इंटरनेशनल मेडिटेशन...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)
(diff) ← Older revision | Latest revision (diff) | Newer revision → (diff)
Jump to navigation Jump to search

[[चित्र:OSHO-International-Meditation-Resort.jpg|thumb|250px|ओशो इंटरनेशनल मेडिटेशन रिजॉर्ट, पुणे]] ओशो इंटरनेशनल मेडिटेशन रिजॉर्ट (अंग्रेज़ी: OSHO International Meditation Resort) पुणे, महाराष्ट्र में स्थित है। ओशो द्वारा बताई गई चौदह ध्यान विधियों से दुनिया भर में लोग उनसे जुड़े। पुणे के उनके इस रिजॉर्ट में सालों विदेशी और देशी सैलानी आते रहते हैं। आध्यात्म की मूल जानकारी व ओशो को सुनने और पढ़ने के बाद कोई भी इस जगह एक बार आना ही चाहता है। सालाना 200,000 लोग तो यहां आते ही है। ओशो का डायनैमिक ध्यान की प्रणाली बहुत मशूहर है। ये ऊर्जा के खर्च होने और फिर शांति की यात्रा जैसा प्रयोग है। संगीत, नृत्य, ध्यान विपश्यना और कुंडलिनी के बहुत सारे अभ्यास के लिए रिजॉर्ट में बहुत सारे कोर्स चलते रहते है। बुद्धा ऑडिटोरियम में यहां हर रोज सुबह शाम ध्यान की कक्षा लगती है।[1]

आकर्षक आश्रम

ओशो अपने बेबाक और स्पष्ट विचारों के चलते हमेशा सुर्खियों में रहे, ऐसा ही माहौल उनके पुणे स्थित आश्रम में भी देखने को मिलता है। शहर के कोरेगांव पार्क इलाके में 28 एकड़ में फैले इस आश्रम का निर्माण सन् 1974 में ओशो के हाथों हुआ था। यहां प्रकृति और आधुनिकता का अनूठा मेल नजर आता है। आश्रम के भीतर बने बांस के कॉटेज, संगमरमर की पगडंडियां, काले रंग में बनी शानदार बिल्डिंग, पानी के कृत्रिम झरने, चारों तरफ हरियाली, ठंडी हवा, ओलिंपिक साइज के स्विमिंग पूल और आसपास बैठे विदेशी सैलानी आपको यहां बार-बार आने के लिए आकर्षित कर सकते हैं।[2]

एड्स की जांच

पुणे का ओशो आश्रम किसी रिसोर्ट से कम नहीं है। ओशो इंटरनेशनल मेडिटेशन रिजॉर्ट मुख्य सड़क से तकरीबन 1 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। मुख्य सड़क से आश्रम के गेट तक पैदल जा सकते हैं। इस दौरान सड़क के दोनों तरफ की हरियाली बेहद आकर्षित करती है। आश्रम में प्रवेश से पहले मुख्य गेट पर बने रिसेप्शन सेंटर पर 1500 रुपए में रजिस्ट्रेशन करवाना पड़ता है। इसके बाद प्रत्येक आगंतुक का एचआईवी टेस्ट के लिए ब्लड सैंपल लिया जाता है। एड्स टेस्ट पास करने के बाद ही उन्हें आश्रम में प्रवेश की अनुमति मिलती है। आश्रम में घूमने वाले प्रत्येक व्यक्ति को एक आईकार्ड दिया जाता है।

ड्रेस कोड

आश्रम में एक ड्रेस कोड लागू है। यहां घूमने आने वालों को मरून (लाल) और सफ़ेद रंग का एक विशेष परिधान पहनना अनिवार्य है। आश्रम के अलावा यह बाहर सस्ते दामों पर उपलब्ध है। आश्रम में रहने के लिए प्रतिदिन के हिसाब से 6 हजार से 10 हजार रुपए के बीच रूम मिल सकते हैं। इसके अलावा बाहर कई होटल भी हैं, जिनमें कम दामों में कमरे मिल सकते हैं।

भीतर का नजारा

आश्रम में एंट्री के बाद एक छोटी सी इंडक्शन क्लास भी होती है। उस क्लास में 30 से 40 लोग शामिल होते हैं। इसके बाद शुरू होती है आश्रम यात्रा। यहां घूमने के दौरान मेडिटेशन सेंटर में शरीर को स्वस्थ रखने के लिए सक्रिय व निष्क्रिय ध्यान विधि करवाई जाती है। रात को मेडिटेशन रिजॉर्ट का रंगीन जीवन देखने लायक होता है। यहां खुले आकाश के नीचे भोजन, संगीतनृत्य का कार्यक्रम होता है। इसमें 100 से ज्यादा देशों से आये अनुयायी (जिनमें ब्राजील, अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया, जापान, रूस और ब्रिटेन प्रमुख है) शामिल होते हैं। यहां हर आयु वर्ग के लोगों से मिलने-जुलने का आनंद उठाया जा सकता है। यहां ओशो ध्यान की सरल सक्रिय विधियां सीख सकते हैं, जिनकी संरचना मनुष्य के विचलित मन और तनाव को दूर करने के लिए की गई है।[2]

जाँच करें

मेडिटेशन रिजॉर्ट का ऑनलाइन टूर, साथ ही यात्रा और कार्यक्रमों की जानकारी http://www.osho.com/ से प्राप्त की जा सकती है। यह अलग-अलग भाषाओं में विस्तार से दी गई वेबसाइट है, जिसमें ऑडियो व वीडियो वेबकास्टिंग, ऑडियो बुक क्लब, ओशो प्रवचनों के संपूर्ण [[अंग्रेज़ी व हिंदी अभिलेख और ओशो के वीडियो, ऑडियो व पुस्तकों की संपूर्ण जानकारी मौजूद है।


पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध

टीका टिप्पणी और संदर्भ

  1. आध्यात्मिक साधना के लिए भारत के दस प्रमुख आश्रम (हिंदी) religionworld.in। अभिगमन तिथि: 19 अक्टूबर, 2020।
  2. 2.0 2.1 ऐसी है ओशो आश्रम के भीतर की लाइफ (हिंदी) bhaskar.com। अभिगमन तिथि: 19 अक्टूबर, 2020।

संबंधित लेख

वर्णमाला क्रमानुसार लेख खोज

                              अं                                                                                                       क्ष    त्र    ज्ञ             श्र   अः