सेकाता पुरातत्त्व संग्रहालय

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
Revision as of 10:07, 10 October 2021 by रविन्द्र प्रसाद (talk | contribs) (''''सेकाता पुरातत्त्व संग्रहालय''' इम्फाल, मणिपुर म...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)
(diff) ← Older revision | Latest revision (diff) | Newer revision → (diff)
Jump to navigation Jump to search

सेकाता पुरातत्त्व संग्रहालय इम्फाल, मणिपुर में स्थित है। आमतौर पर 'सेकाटा केई' के रूप में जाना जाने वाला सेकाता पुरातात्विक जीवंत संग्रहालय इम्फाल के प्रमुख पर्यटक आकर्षणों में से एक है। यह पुरातत्वविदों, इतिहासकारों और पर्यटकों को दुनिया के सभी हिस्सों से आमंत्रित करता रहा है।

  • संग्रहालय में 14वीं और 15वीं शताब्दी के दौरान मणिपुर की जनजातियों के इतिहास को देखा जा सकता है और प्राचीन पुरातन वस्तुओं का पता लगाने का एक दुर्लभ अवसर का भी लाभ उठाया जा सकता है।[1]
  • इस संग्रहालय के विभिन्न खंड प्राचीन काल के दौरान आदिवासियों द्वारा निभाई जाने वाली परम्पराओं और अनुष्ठानों से आगंतुकों का परिचय कराते हैं।
  • सेकाता पुरातत्त्व संग्रहालय में आभूषणों, उत्तम मिट्टी के बर्तनों, अर्ध-कीमती पत्थरों और धातु से बने उपकरणों का भी एक अनूठा संग्रह है।
  • आगंतुक पहले के मीती और नागा शासकों से संबंधित दुर्लभ कलाकृतियों के बारे में भी जान सकते हैं।
  • यह संग्रहालय एक पुरातात्विक स्थल पर स्थित है जिसकी खुदाई भारतीय पुरातत्त्व सर्वेक्षण विभाग और मणिपुर के पुरातत्वविदों ने की थी।
  • खुदाई में छ: चिह्नित कब्रगाह का पता चला था। एक कब्र का टीला अभी भी राज्य पुरातत्व विभाग द्वारा संरक्षित किया गया है।
  • लगभग 35 एकड़ के क्षेत्र में फैला हुआ सेकाता टीला एक दिलचस्प यात्रा का गन्तव्य बन सकता है।
  • यह संग्रहालय इम्फाल से 16 कि.मी. की दूरी पर स्थित है।


पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध

टीका टिप्पणी और संदर्भ

  1. सेकाता पुरातत्त्व संग्रहालय (हिंदी) incredibleindia.org। अभिगमन तिथि: 10 अक्टूबर, 2021।

संबंधित लेख


वर्णमाला क्रमानुसार लेख खोज

                              अं                                                                                                       क्ष    त्र    ज्ञ             श्र   अः