सार्वभौम भट्टाचार्य

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
Jump to navigation Jump to search

सार्वभौम भट्टाचार्य चैतन्य महाप्रभु के शिष्य थे। इन्होंने 'गौरांक' (चैतन्य महाप्रभु) की शत-श्लोकी स्तुति की रचना की थी, जिसे 'चैतन्य शतक' नाम से जाना जाता है।

  • सन्यास लेने के बाद जब गौरांग पहली बार जगन्नाथ मंदिर पहुंचे थे, तब भगवान की मूर्ति देखाकर इतने भाव-विभोर हो गए कि उन्मत्त होकर नृत्य करने लगे और मूर्छित हो गए।
  • तब वहां उपस्थित प्रकाण्ड पण्डित सार्वभौम भट्टाचार्य महाप्रभु की प्रेम-भक्ति से प्रभावित होकर उन्हें अपने घर ले गए।
  • घर पर शास्त्र-चर्चा आरंभ हुई, जिसमें सार्वभौम भट्टाचार्य अपने पाण्डित्य का प्रदर्शन करने लगे। तब श्रीगौरांग ने भक्ति का महत्त्व ज्ञान से कहीं ऊपर सिद्ध किया व उन्हें अपने षड्भुजरूप का दर्शन कराया।
  • तभी से सार्वभौम भट्टाचार्य महाप्रभु के शिष्य हो गए और अन्त समय तक उनके साथ रहे।
पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध

टीका टिप्पणी और संदर्भ

संबंधित लेख

वर्णमाला क्रमानुसार लेख खोज

                              अं                                                                                                       क्ष    त्र    ज्ञ             श्र   अः