स्नूकर
स्नूकर इंग्लिश बिलियर्ड्स के लिये प्रयुक्त टेबल पर व उसी आकार की गेंदों से खेला जाता है। यह खेल 22 गेंदों से खेला जाता है: सफ़ेद क्यू गेंद, 15 लाल गेंद और छह रंगीन गेंद, जिनका पीली के 2, हरी के 3, भूरी के 4, नीली के 5, गुलाबी के 6 व काली के 7 के हिसाब से अंक होते हैं।
खेल के नियम
- खिलाड़ी को पहले एक लाल गेंद को पॉकेट में डालकर फिर किसी भी रंग की गेंद डालने का प्रयास करना चाहिये, जिससे उसे पॉकेट में डाली गई गेंद के रंग के अनुसार अंक मिलते रहें।
- उसके बाद लाल व रंगीन गेंदें एक के बाद एक पॉकेट में डाली जाती हैं।
- पॉकेट में डाले जाने के पश्चात् प्रत्येक लाल गेंद वहीं रहती है, जबकि अन्य रंगों की गेंदें, जब पॉकेट में डाल दी जाएं, तो जब तक कोई भी लाल गेंद टेबल पर बची रहती है, तब तक वापस अपने निर्धारित स्थान पर रखी जाती हैं।
- खेल तब तक चलता है, जब तक केवल छह रंगो की गेंदें ही टेबल पर न रह जाएं।
- अंत में छह रंगीन गेंदों को उनके अंकों के मूल्य के अनुसार क्रम से पॉकेट में डाला जाना चाहिये।
- जब आख़िरी गेंद पॉकेट में डाल दी जाती है, तो खेल समाप्त हो जाता है।
- खेल के दौरान यदि (अन्य गेंद अथवा गेंदों की रूकावट के कारण) कोई खिलाड़ी उस गेंद पर प्रहार नहीं कर पाता, जिस पर उसे नियमानुसार प्रहार करना चाहिये, तो कहा जाता है कि उसने स्नूकर कर दिया है और वह अपना दांव खो देता है; यह स्थिति खेल को उसका नाम देती है।
|
|
|
|
|
बाहरी कड़ियाँ
अंतर्राष्ट्रीय बिलियर्ड्स और स्नूकर फेडरेशन