2012: Difference between revisions
Jump to navigation
Jump to search
[unchecked revision] | [unchecked revision] |
No edit summary |
No edit summary |
||
Line 39: | Line 39: | ||
* [[12 जुलाई]] - [[दारा सिंह]] - विश्व प्रसिद्ध फ्रीस्टाइल पहलवान और प्रसिद्ध अभिनेता | * [[12 जुलाई]] - [[दारा सिंह]] - विश्व प्रसिद्ध फ्रीस्टाइल पहलवान और प्रसिद्ध अभिनेता | ||
* [[18 जुलाई]] - [[राजेश खन्ना]] - हिन्दी फ़िल्मों के पहले सुपर स्टार [[अभिनेता]] | * [[18 जुलाई]] - [[राजेश खन्ना]] - हिन्दी फ़िल्मों के पहले सुपर स्टार [[अभिनेता]] | ||
* [[14 अगस्त]] - [[विलासराव देशमुख]] - भारतीय राजनीतिज्ञ और [[भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस]] के राजनेता थे। | |||
* [[20 सितम्बर]] - [[दिनेश ठाकुर]] - [[रंगमंच]] के प्रसिद्ध कलाकार और निर्देशक थे। | * [[20 सितम्बर]] - [[दिनेश ठाकुर]] - [[रंगमंच]] के प्रसिद्ध कलाकार और निर्देशक थे। | ||
* [[26 अगस्त]] - [[ए. के. हंगल]] - हिन्दी फ़िल्मों के प्रसिद्ध अभिनेता एवं दूरदर्शन कलाकार | * [[26 अगस्त]] - [[ए. के. हंगल]] - हिन्दी फ़िल्मों के प्रसिद्ध अभिनेता एवं दूरदर्शन कलाकार |
Revision as of 12:15, 30 July 2020
यह पन्ना ग्रेगोरी कलैण्डर के वर्ष ईसवी सन् 2012 का है।
जिसका समकालीन वर्ष (लगभग) विक्रमी संवत के अनुसार 2069 है और राष्ट्रीय शाके के अनुसार 1934 है।
वर्ष ईसवी सन् 2012 में घटी महत्त्वपूर्ण घटनाएँ
- 3 फ़रवरी- सात भारतीय अमेरिकी 'इंटरनेशनल साइंस टेलेंट सर्च' की 40 अंतिम उम्मीदवारों की सूची में स्थान हासिल करने में कामयाब रहे हैं। अमेरिका में यह हाईस्कूल छात्रों के लिए विज्ञान और गणित के क्षेत्र में सर्वाधिक प्रतिष्ठित प्रतिस्पर्धा होती है।
- 27 फरवरी- भारत 2030 तक दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था होगा, लेकिन उसकी उर्जा की मांग घटकर 4.5 प्रतिशत रह जाएगी। उर्जा क्षेत्र की वैश्विक कंपनी बीपी ने यह अनुमान लगाया है।
- 20 अप्रॅल- अमेरिकी मीडिया ने भारत के अग्नि-5 मिसाइल के सफल परीक्षण पर कहा है कि इससे भारत को उसके पड़ोसी देश चीन के बराबर में खड़ा कर दिया है।
- 30 मई- विश्वनाथन आनंद पाँचवीं बार विश्व शतरंज चैंपियन बने।
- 17 जून- साइना नेहवाल तीसरी बार इंडोनेशिया ओपन चैंपियन बनीं।
- 6 जुलाई- संयुक्त राष्ट्र के व्यापार और विकास सम्मेलन (अंकटाड) की जारी विश्व निवेश रिपोर्ट-2012 के अनुसार बहुराष्ट्रीय कंपनियों के लिए 2012 से 2014 की अवधि में चीन सबसे आकर्षक निवेश स्थल रहा। उसके बाद अमेरिका, भारत का स्थान रहा।
- 8 जुलाई- असम में भयावह बाढ़ ने विश्व प्रसिद्ध काज़ीरंगा राष्ट्रीय उद्यान के 13 गैंडों समेत 500 से अधिक वन्य प्राणियों को लील लिया।
- 31 जुलाई- प्रो. अशोक सेन को पहले यूरी मिलनर फंडामेंटल फिजिक्स प्राइज़ (मौलिक भौतिकी पुरस्कार) के नौ विजेताओं में से एक विजेता घोषित किया गया।
- 2 अगस्त- लंदन ओलम्पिक 2012 में भारत ने कुल 6 पदक जीते जिसमें 2 रजत और 4 कांस्य शामिल हैं। भारत इस प्रतियोगिता में 55वें नम्बर पर रहा। पदक तालिका में अमेरिका शीर्ष पर रहा जिसने 104 पदक जीते।
- 9 अगस्त- भारतीय सेना ने 9 अगस्त, 2012 को परमाणु हमला करने में सक्षम अग्नि-2 बैलेस्टिक मिसाइल का सफल परीक्षण किया।
- 4 सितम्बर- पैरालम्पिक खेलों में गिरीश होसंगारा नागराजेगौड़ा ने भारत को पहला पदक दिलाया।
- 20 सितम्बर- भारत की राजभाषा हिंदी दुनिया में दूसरी सबसे अधिक बोली जाने वाली भाषा है। बहुभाषी भारत के हिंदी भाषी राज्यों की आबादी 46 करोड़ से अधिक है।
- 21 अक्टूबर- सायना नेहवाल ने डेनमार्क ओपन सुपर सीरीज ख़िताब अपने नाम कर लिया।
- 29 अक्टूबर- अमेरिका के पूर्वी तट पर सैंडी तूफान के कारण 286 लोगों की मौत।
- 29 अक्टूबर- ऑस्ट्रेलिया के स्कूलों में हिंदी और अन्य प्रमुख एशियाई भाषाएं पढ़ाई जाएंगी। भारत और अन्य एशियाई देशों से संबंध मजबूत बनाने के लिए यह रणनीति तय की गई है।
- 29 अक्टूबर- शीर्ष भारतीय खिलाड़ी पंकज आडवाणी ने फिर अपनी श्रेष्ठता साबित करते हुए इंग्लैंड के मौजूदा चैंपियन और स्थानीय प्रबल दावेदार माइक रसेल को हराकर सातवां वर्ल्ड बिलियर्ड्स चैंपियनशिप ख़िताब अपने नाम किया।
- 13 दिसम्बर- नेत्रहीन ट्वेंटी-20 विश्वकप के फ़ाइनल मुकाबले में भारतीय क्रिकेट टीम ने पाकिस्तान को 30 रनों से हराकर विश्व विजेता का खिताब अपने नाम कर लिया।
वर्ष ईसवी सन् 2012 में जन्मे व्यक्ति
वर्ष ईसवी सन् 2012 में हुए निधन
- 19 जनवरी - एंथनी गोंज़ाल्विस - प्रसिद्ध संगीतकार तथा भारतीय व पश्चिमी संगीत के उस्ताद।
- 26 जनवरी - करतार सिंह दुग्गल - पंजाबी, हिंदी और उर्दू भाषाओं में लिखने वाले प्रसिद्ध साहित्यकारक थे।
- 15 जनवरी - होमाई व्यारावाला - भारत की प्रथम महिला फ़ोटो पत्रकार।
- 31 जनवरी - मनीराम बागड़ी - समाजवादी विचारधारा के प्रसिद्ध भारतीय नेता।
- 9 मार्च - जॉय मुखर्जी - हिन्दी फ़िल्मों के मशहूर अभिनेता और निर्माता निर्देशक।
- 7 मार्च - रवि (संगीतकार) - हिन्दी फ़िल्मों में प्रसिद्ध संगीतकार थे।
- 18 मई - जय गुरुदेव - प्रसिद्ध धार्मिक गुरु।
- 25 मई - भगवत रावत - प्रसिद्ध कवि एवं निबंधकार
- 20 मई - लीला दुबे - एक प्रसिद्ध मानव विज्ञानी और नारीवादी विद्वान।
- 13 जून - मेहदी हसन - प्रसिद्ध ग़ज़ल गायक
- 28 जून - अमर गोस्वामी - भारत के प्रसिद्ध साहित्यकार व उपन्यासकार।
- 12 जुलाई - दारा सिंह - विश्व प्रसिद्ध फ्रीस्टाइल पहलवान और प्रसिद्ध अभिनेता
- 18 जुलाई - राजेश खन्ना - हिन्दी फ़िल्मों के पहले सुपर स्टार अभिनेता
- 14 अगस्त - विलासराव देशमुख - भारतीय राजनीतिज्ञ और भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के राजनेता थे।
- 20 सितम्बर - दिनेश ठाकुर - रंगमंच के प्रसिद्ध कलाकार और निर्देशक थे।
- 26 अगस्त - ए. के. हंगल - हिन्दी फ़िल्मों के प्रसिद्ध अभिनेता एवं दूरदर्शन कलाकार
- 28 सितंबर- बृजेश मिश्र - भारत के पहले राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार
- 15 अक्टूबर - नोरोदम शिनौक - कंबोडिया के राजा थे।
- 21 अक्टूबर - यश चोपड़ा - भारतीय फ़िल्म निर्माता-निर्देशक।
- 23 अक्टूबर - सुनील गंगोपाध्याय - सरस्वती सम्मान से सम्मानित प्रसिद्ध बांग्ला साहित्यकार थे।
- 25 अक्टूबर - जसपाल भट्टी - प्रसिद्ध हास्य अभिनेता
- 17 नवम्बर - बाल ठाकरे - प्रसिद्ध राजनेता और शिवसेना के संस्थापक
- 30 नवम्बर- इन्द्र कुमार गुजराल - भारत के बारहवें प्रधानमंत्री
- 2 दिसम्बर - प्रीति गांगुली - हिंदी सिनेमा की चरित्र अभिनेत्री थीं।
- 11 दिसम्बर- रवि शंकर - भारत रत्न सम्मानित प्रसिद्ध सितार वादक
- 12 दिसम्बर- नित्यानंद स्वामी - उत्तराखंड के पहले मुख्यमंत्री
- 25 जुलाई - बी. आर. इशारा - प्रसिद्ध फ़िल्म निर्देशक
- 25 अगस्त - नील आर्मस्ट्रांग - चाँद पर कदम रखने वाले दुनिया के पहले अंतरिक्ष यात्री।