अहमदशाह बहमनी: Difference between revisions

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
Jump to navigation Jump to search
[unchecked revision][unchecked revision]
No edit summary
No edit summary
Line 10: Line 10:
==संबंधित लेख==
==संबंधित लेख==
{{बहमनी साम्राज्य}}
{{बहमनी साम्राज्य}}
{{दक्कन सल्तनत}}
__INDEX__
__INDEX__
[[Category:बहमनी_साम्राज्य]]
[[Category:बहमनी_साम्राज्य]]

Revision as of 13:16, 14 February 2011

विजयनगर के राजाओं के समकालीन दक्षिण में बहमनी सुल्तानों का आधिपत्य था, जिन्होंने 14वीं से 16वीं शती तक शासन किया। अहमदशाह बहमनी सल्तनत का नवाँ सुल्तान था जो 1422 ई. में अपने भाई, आठवें सुल्तान फ़िरोज की हत्या करके तख़्त पर बैठ था। उसने 1435 ई. तक राज्य किया।

शासन

उसने विजयनगर राज्य से लम्बी लड़ाई लड़ी। उस राज्य को बुरी तरह नष्ट किया और हज़ारों स्त्री-पुरुषों और बच्चों का क़त्ल कर दिया। उसने वारंगल के हिन्दू राज्य को भी जीत लिया और मालवा तथा गुजरात के सुल्तानों तथा कोंकण के हिन्दू राजाओं से युद्ध किये। वह अपनी राजधानी गुलबर्गा से बीदर ले गया। और अपने नाम पर उसका नामकरण अहमदनगर किया।

बीदर दुर्ग

अहमदशाह बहमनी द्वारा 1432 ई. में निर्मित प्रसिद्ध बीदर दुर्ग के रंगमहल के तीन कमरों में किसी समय सुन्दर पुष्पलताओं के चित्र थे, किन्तु अब वे नष्ट हो चुके हैं।

संबंधित लेख