नक्की झील: Difference between revisions
Jump to navigation
Jump to search
[unchecked revision] | [unchecked revision] |
व्यवस्थापन (talk | contribs) m (Text replace - "किमी." to "किलोमीटर") |
गोविन्द राम (talk | contribs) m (नक्की झील माउंट आबू का नाम बदलकर नक्की झील कर दिया गया है) |
(No difference)
|
Revision as of 10:53, 16 May 2011
[[चित्र:Nakki-Jheel-Mount-Abu-Rajasthan.jpg|नक्की झील, माउंट आबू
Nakki Jheel, Mount Abu|thumb|250px]]
माउंट आबू राजस्थान का एकमात्र हिल स्टेशन है। माउंट आबू में अनेक पर्यटन स्थल हैं। इनमें कुछ शहर से दूर हैं तो कुछ शहर के आसपास ही हैं।
- माउंट आबू के मध्य में स्थित यह झील माउंट आबू का सबसे पहला आकर्षण का केन्द्र है।
- नक्की झील माउंट आबू का दिल है।
- नक्की झील माउंट आबू का एक बेहतरीन पर्यटक स्थल है।
- प्राकृतिक सौंदर्य का नैसर्गिक आनंद देनेवाली यह झील चारों ओऱ पर्वत शृंखलाओं से घिरी है।
- झील में एक टापू को 70 अश्वशक्ति से चलित विभिन्न रंगों में जल फ़व्वारा लगाकर आकर्षक बनाया गया है जिसकी धाराएँ 80 फुट की ऊँचाई तक जाती हैं।
- नक्की झील सर्दियों में अक्सर जम जाया करती है।
- एक हिन्दू देवता ने अपने नाख़ूनों से खोदकर यह झील बनाई थी। इसीलिए इसे नक्की (नख या नाख़ून)नाम से जाना जाता है।
- आरंभ में इसे नख की झील कहा जाता था। समय के साथ बदल कर इसका नाम नक्की झील पड़ गया।
- झील से चारों ओर के पहाड़ियों का नज़ारा बेहद सुंदर दिखता है।
- हरी-भरी पहाडि़यों से घिरी नक्की झील लगभग ढाई किलोमीटर के दायरे में फैली है।
- इस के चारों तरफ एक साफ-सुथरी सड़क है। इसके किनारे एक छोटा-सा पार्क है।
- झील में नौका विहार की भी व्यवस्था है।
- झील के किनारे पर बैठे कर काफ़ी देर तक लोग झील में तैरते सफ़ेद जलचर और तैरती नौकाओं को देखते है और नौका विहार का आनंद लेते हैं।
- झील के पास एक पार्क है वहाँ लोग रंग-बिरंगी पोशाक किराये पर लेकर तसवीरें खिंचते हैं।
|
|
|
|
|