महाराष्ट्र का भूगोल: Difference between revisions

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
Jump to navigation Jump to search
[unchecked revision][unchecked revision]
mNo edit summary
m (श्रेणी:भूगोल; Adding category Category:भारत का भूगोल (को हटा दिया गया हैं।))
Line 17: Line 17:
{{भारत का भूगोल}}
{{भारत का भूगोल}}
[[Category:महाराष्ट्र]]
[[Category:महाराष्ट्र]]
[[Category:भूगोल]]
[[Category:भूगोल कोश]]
[[Category:भूगोल कोश]]
[[Category:नया पन्ना]]
[[Category:नया पन्ना]]
[[Category:भारत का भूगोल]]
__INDEX__
__INDEX__

Revision as of 10:30, 21 June 2011

चित्र:Icon-edit.gif इस लेख का पुनरीक्षण एवं सम्पादन होना आवश्यक है। आप इसमें सहायता कर सकते हैं। "सुझाव"
भूमि

भू-आकृति व अपावाह: महाराष्ट्र में कई प्रकार की आकर्षक भू- आकृतियां हैं। नर्मदा नदी, जो विभ्रंश घाटी से होकर बहती हुई अरब सागर में गिरती है, राज्य की उत्तरी सीमा के एक हिस्से का निर्माण करती है। अरब सागर में ही मिलने वाली ताप्ती नदी की विभ्रंश घाटी इसकी उत्तरी सीमा के दूसरे हिस्से को चिह्नित करती है। ये दो नदी घाटियाँ सतपुड़ा श्रृंखला नामक उत्खंड से विभक्त होती हैं। ताप्ती घाटी के दक्षिण में अरब सागर के किनारे कोंकण का तटीय क्षेत्र है, जिसके पूर्व में पश्चिमी घाट या सह्याद्रि पहाड़ियों के नाम से विख्यात कगार स्थित है। सह्याद्रि पहाड़ियों की तराई कोंकण में अरब सागर से 6.4 किमी. की दूरी तक पहुँचती है, कोंकण का तटीय किनारा संकरा है। इसके बीच-बीच में सह्याद्रि पहाड़ियों के पर्वतीय स्कंध हैं और इस क्षेत्र को कई पश्चिमवर्ती द्रुतगामी नदियाँ अपवाहित करती हैं: उत्तर में स्थित उल्हास इनमें सबसे बड़ी है। सह्याद्रि पहाड़ियाँ उत्तर-दक्षिण दिशा में दीवार की तरह लगभग 640 किमी. तक लगातार स्थित हैं। लेकिन इससे गुज़रने वाले कई दर्रे तटीय भूमि और भीतरी क्षेत्र के बीच महत्त्वपूर्ण सड़क और रेल संपर्क उपलब्ध कराते हैं। सह्याद्रि की पूर्वी ढलान का उतार दक्कन के पठार की ओर क्रमिक है, जो पूर्व की ओर ढलान वाली गोदावरी, भीमा और कृष्णा नदी की घाटियों द्वारा निर्मित हैं। इन नदियों के अंत:प्रवाह से महादेव, अजंता, बालाघाट और अन्य प्रर्वत श्रृंखलाओं को आकार मिला है। महाराष्ट्र में स्थित ये पर्वत श्रृंखलाएँ और घाटियाँ रूके हूए लावे से निर्मित हैं। जिनकी मोटाई कई स्थानों पर 3,050 मीटर है। कई पहाड़ियों में लावे के विभिन्न प्रकार के अपरदन के कारण पठारी समतल जैसे ऊपरी हिस्से से युक्त सीढ़ीनुमा कगार की विशेष संरचनाएँ बन गई हैं। पूर्व में नागपुर के बाद यह पाशित चट्टानी क्षेत्र समाप्त हो जाता है और प्राचीन रवेदार चट्टानों से बनी भू-आकृति शुरू हो जाती है। महादेव पहाड़ियों और मैकाल श्रेणी से आगे पूर्व की ओर गोदावरी नदी की कई महत्त्वपूर्ण सहायक धारांए दक्षिण-पूर्व दिशा में बहती हैं, जिनमे वर्धा, वेनगंगा और पेनगंगा सर्वप्रमुख हैं। इस क्षेत्र में कई झीलें हैं। सुदूर पूर्व में इस क्षेत्र में कई वनाच्छादित पर्वत है, जो अपेक्षाकृत दुर्गम हैं।

मुम्बई का भूगोल
  1. REDIRECTसाँचा:मुख्य

मुम्बई शहर प्रायद्विपीय स्थल पर बसा हुआ है, जो मूलतः पश्चिम भारत के कोंकण तट के पास स्थित सात द्वीपिकाओं से मिलकर बना है। 17 वीं शताब्दी से अपवाह व भूमि फिर से हासिल करने की परियोजनाओं और जलमार्गों व जल अवरोधकों के निर्माण के कारण ये द्वीपिकाएं मिलकर एक बड़े भूभाग का निर्माण करती हैं, जिसे बंबई द्वीप के नाम से जाना जाता था। इस द्वीप के पूर्व में मुम्बई बंदरगाह का स्थिर जलक्षेत्र है। यह द्वीप निम्न मैदान से बना है, जिसका एक चौथाई हिस्सा समुद्र तल से भी नीचा है; इस मैदान के पूर्वी और पश्चिमी किनारों में निचली पहाड़ियों की दो समानांतर पर्वतश्रेणियाँ हैं। इनमें से लंबी पर्वतश्रेणी द्वारा सुदूर दक्षिण में निर्मित कोलाबा पॉइंट मुम्बई बंदरगाह को खुले समुद्र से बचाता है।


पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध

टीका टिप्पणी और संदर्भ

बाहरी कड़ियाँ

संबंधित लेख