गुहागर: Difference between revisions
[unchecked revision] | [unchecked revision] |
(''''गुहागर''' महाराष्ट्र राज्य के पश्चिमी तट पर स्थित ...' के साथ नया पन्ना बनाया) |
व्यवस्थापन (talk | contribs) m (Text replace - "श्रृंखला" to "शृंखला") |
||
Line 1: | Line 1: | ||
'''गुहागर''' [[महाराष्ट्र]] राज्य के पश्चिमी तट पर स्थित एक शानदार पर्यटन स्थल है। यह स्थान अपने मंदिरों और खूबसूरत समुद्र तट के कारण विख्यात है। गुहागर आकर पर्यटकों को एक तरफ़ जहाँ लहराता हुआ [[अरब सागर]] दिखाई देता है तो वहीं दूसरी ओर विशाल सहयाद्री पर्वत | '''गुहागर''' [[महाराष्ट्र]] राज्य के पश्चिमी तट पर स्थित एक शानदार पर्यटन स्थल है। यह स्थान अपने मंदिरों और खूबसूरत समुद्र तट के कारण विख्यात है। गुहागर आकर पर्यटकों को एक तरफ़ जहाँ लहराता हुआ [[अरब सागर]] दिखाई देता है तो वहीं दूसरी ओर विशाल सहयाद्री पर्वत शृंखला देखने को मिलेगी। यहाँ अपने पूरे परिवार के साथ पिकनिक मनाने के कई स्थान मौजूद हैं। यहाँ पर [[सूर्य]] की रोशनी में चमकते हुए समुद्र तट बड़े ही आकर्षक प्रतीत होते हैं। | ||
{{tocright}} | {{tocright}} | ||
==मंदिरों का शहर== | ==मंदिरों का शहर== |
Revision as of 10:36, 29 June 2013
गुहागर महाराष्ट्र राज्य के पश्चिमी तट पर स्थित एक शानदार पर्यटन स्थल है। यह स्थान अपने मंदिरों और खूबसूरत समुद्र तट के कारण विख्यात है। गुहागर आकर पर्यटकों को एक तरफ़ जहाँ लहराता हुआ अरब सागर दिखाई देता है तो वहीं दूसरी ओर विशाल सहयाद्री पर्वत शृंखला देखने को मिलेगी। यहाँ अपने पूरे परिवार के साथ पिकनिक मनाने के कई स्थान मौजूद हैं। यहाँ पर सूर्य की रोशनी में चमकते हुए समुद्र तट बड़े ही आकर्षक प्रतीत होते हैं।
मंदिरों का शहर
गुहागर को प्राय: "मंदिरों का शहर" भी कहा जाता है। यहाँ हिन्दू धर्म के कई मंदिर है, जहाँ श्रद्धालु दर्शन करते के लिए दूर-दूर से आते है।[1] यहाँ के अन्य प्रसिद्ध मंदिर हैं-
- बालकेश्वर मंदिर
- उदसेश्वर मंदिर
- व्यादेश्वर मंदिर
- वेलनेश्वर मंदिर
- तालकेश्वर मंदिर
यहाँ के तालकेश्वर मंदिर में भगवान शिव के अलग-अलग रूप देखने को मिलते हैं। गुहानगर का 'चंद्रिका मंदिर' बहुत विख्यात है। इसके पास में ही भगवान उफराता गणपति का मंदिर भी है। पर्यटक यहाँ आकर 'गणेश देव सस्ंथान' और उमा महेश्वरी मंदिर के भी दर्शन कर सकते हैं।
खूबसूरत समुद्र तट
इस शहर में स्वच्छ और शांत वातावरण वाले समुद्र तट स्थित हैं, जहाँ सूर्य की रोशनी पड़ते ही समुद्र का जल और रेत जगमगा उठते हैं। यहाँ का वर्जिन तट छ: कि.मी. के क्षेत्रफल में फैला हुआ है, जिसमें नारियल के पेड़ों की भरमार है। यहाँ आकर गुहानगर की कोंकण सस्ंकृति देखने को मिलती है।[1] कब और कैसे गुहागर आएं
तापमान
गुहागर अरब सागर के तट पर स्थित है, यही कारण है कि इस शहर का तापमान साल भर सामान्य ही रहता है। मई से सितम्बर के दौरान यहाँ का तापमान पर्यटकों को काफ़ी आरामदायक लगता है। यहाँ का अधिकतम तापमान 39° सेंटीग्रेट और न्यूनतम तापमान 18° सेंटीग्रेट रहता है। यहाँ पर वर्ष में सबसे गर्म महीना मई का होता है।
भोजन
पर्यटक यहाँ आकर नारियल और उसके पानी का स्वाद अवश्य लेते हैं। गुहानगर में शाकाहारी और मांसाहारी दोनों प्रकार का बहुत ही स्वादिष्ट भोजन मिलता है।
कैसे पहुँचें
गुहानगर आसानी से पहुँचा जा सकता है। यहाँ आने के लिए मुंबई एयरपोर्ट के रास्ते से आना होगा। चिपलुन यहाँ का नजदीकी रेलवे स्टेशन है। सड़क से आने वाले यात्री बस की यात्रा का भी लाभ उठा सकते है।[1]
|
|
|
|
|