बेगम आबिदा अहमद: Difference between revisions

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
Jump to navigation Jump to search
[unchecked revision][unchecked revision]
No edit summary
m (Text replace - "अविभावक" to "अभिभावक")
Line 9: Line 9:
|मृत्यु स्थान=
|मृत्यु स्थान=
|मृत्यु कारण=
|मृत्यु कारण=
|अविभावक=मुहम्मद सुल्तान हैदर 'जोश'
|अभिभावक=मुहम्मद सुल्तान हैदर 'जोश'
|पति/पत्नी=[[फ़ख़रुद्दीन अली अहमद]]
|पति/पत्नी=[[फ़ख़रुद्दीन अली अहमद]]
|संतान=पुत्र- परवेज अहमद, दुरेज अहमद; पुत्री- समीना
|संतान=पुत्र- परवेज अहमद, दुरेज अहमद; पुत्री- समीना

Revision as of 04:59, 29 May 2015

बेगम आबिदा अहमद
पूरा नाम बेगम आबिदा अहमद
जन्म 17 जुलाई, 1923
जन्म भूमि हरदोई, उत्तर प्रदेश
मृत्यु 7 दिसम्बर, 2003
अभिभावक मुहम्मद सुल्तान हैदर 'जोश'
पति/पत्नी फ़ख़रुद्दीन अली अहमद
संतान पुत्र- परवेज अहमद, दुरेज अहमद; पुत्री- समीना
नागरिकता भारतीय
प्रसिद्धि राजनीतिज्ञ
पार्टी कांग्रेस इं
शिक्षा स्नातक
विद्यालय 'अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय'
अन्य जानकारी इन्होंने कांग्रेस इंदिरा के टिकट पर बरेली की सीट से लोकसभा का उपचुनाव जीता और जून, 1981 में सांसद निर्वाचित हुईं।

बेगम आबिदा अहमद (अंग्रेज़ी: Begum Abida Ahmed जन्म- 17 जुलाई, 1923 - मृत्यु: 7 दिसम्बर, 2003) भारत के पाँचवें राष्ट्रपति फ़ख़रुद्दीन अली अहमद[1] की पत्नी थीं। ये बेहद सुलझे विचारों वाली एक शिक्षित महिला के रूप में जानी जाती थीं। आबिदा बेगम सांस्कृतिक गतिविधियों में भी बड़े उत्साह के साथ भाग लेती थीं।

जन्म तथा शिक्षा

आबिदा बेगम का जन्म 17 जुलाई, 1923 को उत्तर प्रदेश के हरदोई ज़िले में हुआ था। इनके वालिद का नाम मुहम्मद सुल्तान हैदर 'जोश' था, जो ब्रिटिश हुकूमत की सिविल सर्विस में थे। आबिदा बेगम ने 'अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय' (ए.एम.यू.) से स्नातक की उपाधि प्राप्त की थी। फाइन आर्ट्स में इनकी काफ़ी रुचि थी। वह सांस्कृतिक गतिविधियों में भी उत्साह से भाग लेती थीं।

विवाह

बेगम आबिदा का विवाह भारत के पूर्व राष्ट्रपति फ़ख़रुद्दीन अली अहमद से 9 नवम्बर, 1945 को हुआ था। विवाह के समय फ़खरुद्दीन अली अहमद इनसे उम्र में काफ़ी बड़े थे। उनकी उम्र 40 वर्ष थी, जबकि आबिदा बेगम मात्र 22 वर्ष की थीं। इस प्रकार इनके शौहर इनसे 18 वर्ष बड़े थे। उम्र के इस अंतर के बावजूद भी इनका दाम्पत्य जीवन सफल रहा और इन्हें तीन संतानों की प्राप्ति हुई। प्रथम संतान के रूप में इन्हें पुत्र प्राप्त हुआ, जिसका नाम परवेज अहमद रखा गया। दूसरी संतान पुत्री थी, जिसका नाम समीना रखा गया और सबसे छोटी संतान के रूप में पुत्र का नाम दुरेज अहमद रखा गया।

राजनीतिक गतिविधियाँ

आबिदा बेगम ने ने अपने राजनीतिक सफर के अंतर्गत कांग्रेस इंदिरा के टिकट पर बरेली, उत्तर प्रदेश की सीट से लोकसभा का उपचुनाव जीता और जून, 1981 में सांसद निर्वाचित हुईं। लोकसभा सदस्या के रूप में इन्होंने बरेली की जनता में अपनी विशिष्ट साख बनाई थी। इस कारण बरेली की ही संसदीय सीट से यह 1984 में पुन: लोकसभा में पहुँची थीं।


पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध

टीका टिप्पणी और संदर्भ

  1. (नाम के अनुसार फ़ख़रुद्दीन अली अहमद देश के पाँचवे और कार्यकाल के अनुसार छठे राष्ट्रपति थे)

संबंधित लेख