बैंक ऑफ़ इंडिया: Difference between revisions
[unchecked revision] | [unchecked revision] |
गोविन्द राम (talk | contribs) No edit summary |
व्यवस्थापन (talk | contribs) m (Text replacement - "{{भारतीय बैंक}}" to "{{भारतीय अर्थव्यवस्था}}") |
||
Line 40: | Line 40: | ||
*[http://www.bankofindia.com/Homepage.aspx आधिकारिक वेबसाइट] | *[http://www.bankofindia.com/Homepage.aspx आधिकारिक वेबसाइट] | ||
==सम्बंधित लेख== | ==सम्बंधित लेख== | ||
{{भारतीय | {{भारतीय अर्थव्यवस्था}} | ||
[[Category:भारतीय बैंक]] | [[Category:भारतीय बैंक]] | ||
[[Category:अर्थव्यवस्था]][[Category:गणराज्य संरचना कोश]] | [[Category:अर्थव्यवस्था]][[Category:गणराज्य संरचना कोश]] | ||
__INDEX__ | __INDEX__ | ||
__NOTOC__ | __NOTOC__ |
Latest revision as of 12:12, 22 November 2016
बैंक ऑफ़ इंडिया
| |
विवरण | बैंक ऑफ़ इंडिया राष्ट्रीयकृत बैंकों में पहला ऐसा बैंक है जिसने 1989 में मुंबई शहर की महालक्ष्मी शाखा को पूर्णतया कम्प्यूटरीकृत किया और एटीएम सुविधा स्थापित की। |
स्थापना | 7 सितंबर, 1906 |
मुख्यालय | मुम्बई, महाराष्ट्र |
राष्ट्रीयकरण | जुलाई, 1969 |
प्रकार | सार्वजनिक |
उद्योग | वित्त, वाणिज्यिक बैंकिंग |
अन्य जानकारी | वर्तमान में 5 महाद्वीपों में फैले 22 विदेशी देशों में– 56 कार्यालय जिसमें 5 अनुषंगियां, 5 प्रतिनिधि कार्यालय तथा 1 संयुक्त उद्यम शामिल है। |
बाहरी कड़ियाँ | आधिकारिक वेबसाइट |
अद्यतन | 14:33, 18 मार्च 2015 (IST)
|
बैंक ऑफ़ इंडिया (अंग्रेज़ी: Bank of India) भारत की बैंकों में से एक प्रमुख बैंक है। 'बैंक ऑफ़ इंडिया' का मुख्यालय भारत की आर्थिक राजधानी मुंबई में है।
स्थापना
बैंक ऑफ़ इंडिया की स्थापना मुंबई के प्रतिष्ठित व्यवसायियों के एक समूह द्वारा 7 सितंबर, 1906 में की गई थी। यह बैंक जुलाई, 1969 तक निजी स्वामित्व में था और 13 अन्य बैंकों के साथ इसका राष्ट्रीकरण किया गया था। शुरूआत में इसका मुंबई में एक ही कार्यालय था, इसकी चुकता पूंजी रुपये 50 लाख थी और इसमें 50 कर्मचारी थे। प्रगति के पथ पर अग्रसर होते हुए बैंक ने तीव्र विकास किया है और बैंक ने एक शक्तिशाली संस्थान के रूप में उभरकर राष्ट्रीय स्तर पर अपनी सुदृढ़ मौजूदगी दर्ज की है। बैंक अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर भी पर्याप्त परिचालन कर रहा है। कारोबार मात्रा में बैंक ने सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों में अपनी अहम स्थिति बना रखी है। विशेष शाखा सहित भारत के सभी राज्यों/संघ शासित क्षेत्रों में बैंक की 4828 शाखाएं है। इन शाखाओं का नियंत्रण 50 आंचलिक कार्यालयों द्वारा किया जाता है। विदेशों में बैंक की 56 शाखाएं/कार्यालय तथा 5 अनुषंगियां तथा 1 संयुक्त उद्यम है। बैंक ने 1997 में अपनी पहली पब्लिक इश्यू जारी की और फ़रवरी, 2008 में क्वालिफाइड इंश्टीट्यूशन्स प्लेस्मेनट का पालन किया। यथा 30 सितम्बर, 2009 शेयरधारकों की कुल संख्या 2,15,790 है। दृढ़ता से समझदारी और सावधानी की नीति को अपनाते हुए बैंक, विभिन्न नवोन्मेषी सेवाएं और सिस्टम आरंभ करने में सबसे आगे रहा है। पारंपारिक मूल्यों और नीतियों तथा आधुनिकतम संरचना के सफल मिश्रण से कारोबार किया जा रहा है। बैंक ऑफ़ इंडिया राष्ट्रीयकृत बैंकों में पहला ऐसा बैंक है जिसने 1989 में मुंबई शहर की महालक्ष्मी शाखा को पूर्णतया कम्प्यूटरीकृत किया और एटीएम सुविधा स्थापित की। बैंक भारत में स्विफ्ट का संस्थापक सदस्य बना। 1982 में ऋण संविभाग के मूल्यांकन/रेटिंग के लिए हेल्थ कोड प्रणाली की शुरुआत की गई। वर्तमान में 5 महाद्वीपों में फैले 22 विदेशी देशों में– 56 कार्यालय जिसमें 5 अनुषंगियां, 5 प्रतिनिधि कार्यालय तथा 1 संयुक्त उद्यम शामिल है – टोकयो, सिंगापुर, हांगकांग, लंदन, जर्सी, पेरिस तथा न्यूयार्क जैसे प्रमुख बैंकिंग और वित्तीय केन्द्रों में बैंक की उपस्थिति है।[1]
शाखाएँ
27 विदेशी शाखाओं को मिलाकर इसकी कुल 2,884 शाखायें हैं। बैंक ऑफ़ इंडिया भारत मे स्विफ्ट (SWIFT[2]) का एक संस्थापक सदस्य है। बैंक ने 7 सितंबर, 2006 को अपनी स्थापना के पहले सौ वर्ष पूरे कर लिए हैं।
|
|
|
|
|
टीका टिप्पणी और संदर्भ
बाहरी कड़ियाँ
सम्बंधित लेख