फग्गन सिंह कुलस्ते: Difference between revisions
Jump to navigation
Jump to search
[unchecked revision] | [unchecked revision] |
('{{सूचना बक्सा राजनीतिज्ञ |चित्र=Faggan-Singh-Kulaste.jpg |चित्र का न...' के साथ नया पृष्ठ बनाया) |
No edit summary |
||
Line 9: | Line 9: | ||
|मृत्यु स्थान= | |मृत्यु स्थान= | ||
|मृत्यु कारण= | |मृत्यु कारण= | ||
|अभिभावक=शोभन सिंह कुलस्ते<br /> | |अभिभावक=[[पिता]]- शोभन सिंह कुलस्ते<br /> | ||
हीरो बाई | [[माता]]- हीरो बाई | ||
|पति/पत्नी=सावित्री कुलस्ते | |पति/पत्नी=सावित्री कुलस्ते | ||
|संतान=पुत्र- 1, पुत्री- 3 | |संतान=पुत्र- 1, पुत्री- 3 |
Revision as of 09:17, 9 May 2020
फग्गन सिंह कुलस्ते
| |
पूरा नाम | फग्गन सिंह कुलस्ते |
जन्म | 18 मई, 1959 |
जन्म भूमि | मंडला, मध्य प्रदेश |
अभिभावक | पिता- शोभन सिंह कुलस्ते माता- हीरो बाई |
पति/पत्नी | सावित्री कुलस्ते |
संतान | पुत्र- 1, पुत्री- 3 |
नागरिकता | भारतीय |
प्रसिद्धि | राजनीतिज्ञ |
पार्टी | भारतीय जनता पार्टी |
कार्य काल | केन्द्रीय इस्पात राज्यमंत्री, भारत सरकार-30 मई, 2019 |
शिक्षा | एम.ए., बी.एड., एलएल.बी. |
विद्यालय | मांडला कॉलेज, डॉ. हरी सिंह गौड़ विश्वविद्यालय, सागर और रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय, जबलपुर |
अन्य जानकारी | फग्गन सिंह कुलस्ते 1989 में पहली बार निवास विधानसभा क्षेत्र से वह विधायक चुने गए। उसके बाद 1996 में वह पहली बार लोकसभा के सदस्य बने। |
अद्यतन | 14:46, 9 मई 2020 (IST)
|
फग्गन सिंह कुलस्ते (अंग्रेज़ी: Faggan Singh Kulaste, जन्म- 18 मई, 1959, मंडला, मध्य प्रदेश) भारतीय राजनीतिज्ञ हैं। वह वर्तमान में केन्द्रीय इस्पात राज्यमंत्री, भारत सरकार हैं। वह भारत की सत्रहवीं लोकसभा के सांसद हैं। 2019 के आम चुनावों में फग्गन सिंह कुलस्ते मध्य प्रदेश के मंडला से निर्वाचित हुए। वह भारतीय जनता पार्टी से संबद्ध हैं। फग्गन सिंह कुलस्ते 16वीं लोकसभा के भी सदस्य रहे हैं। तब उन्हें स्वास्थ्य और परिवार कल्याण राज्य मंत्री बनाया गया था।
- दिग्गज आदिवासी नेता फग्गन सिंह कुलस्ते मंडला जिले के बारबटी गांव के रहने वाले हैं।
- 18 मई, 1959 को जन्मे फग्गन सिंह कुलस्ते ने मंडला कॉलेज (तत्कालीन सागर विश्वविद्यालय) एवं रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय, जबलपुर से पढ़ाई की है। वह एमए, बीएड और विधि स्नातक हैं।
- मंडला लोकसभा सीट से छठी बार चुनाव जीते फग्गन सिंह कुलस्ते पहले भी केंद्रीय मंत्री रह चुके हैं।
- फग्गन सिंह कुलस्ते पार्टी के बड़े आदिवासी नेता माने जाते हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें इस्पात मंत्रालय में राज्यमंत्री बनाया है।
- सन 1988 में भाजपा कार्यकर्ता के रूप में फग्गन सिंह कुलस्ते ने अपनी राजनीतिक पारी की शुरुआत की थी।
- 1989 में पहली बार निवास विधानसभा क्षेत्र से वह विधायक चुने गए थे। उसके बाद 1996 में वह पहली बार लोकसभा के सदस्य बने।
- 1998 में 12वीं लोकसभा के लिए भी फग्गन सिंह कुलस्ते चुने गए।
- 1999 में 13वीं लोकसभा के लिए चुने जाने के बाद वह केन्द्र में संसदीय कार्य राज्यमंत्री बने।
- 1999-2004 तक केन्द्रीय जनजातीय कार्य राज्यमंत्री भी रहे, लेकिन 2009 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस के बसोरी सिंह मसराम से वह चुनाव हार गए थे।
- फग्गन सिंह कुलस्ते 2012 में राज्य सभा में चुने गए।
- 2014 में लोकसभा चुनाव में वह फिर से जीत गए।
- 2016-2017 में फग्गन सिंह कुलस्ते स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्य मंत्री रहे।
- मंडला लोकसभा क्षेत्र में भाजपा के फग्गन सिंह कुलस्ते ने कांग्रेस के कमल मरावी को 97 हजार से ज्यादा वोटों से हरायाथा।
|
|
|
|
|
टीका टिप्पणी और संदर्भ
बाहरी कड़ियाँ
संबंधित लेख
नरेन्द्र मोदी का कैबिनेट मंत्रिमण्डल
क्रमांक | मंत्री नाम | मंत्रालय |
---|
Categories:
- प्रारम्भिक अवस्था
- नरेन्द्र मोदी का मंत्रिमण्डल
- ग्यारहवीं लोकसभा सांसद
- बारहवीं लोकसभा सांसद
- तेरहवीं लोकसभा सांसद
- चौदहवीं लोकसभा सांसद
- सोलहवीं लोकसभा सांसद
- सत्रहवीं लोकसभा सांसद
- राजनीतिज्ञ
- राजनेता
- जीवनी साहित्य
- भारतीय जनता पार्टी
- प्रसिद्ध व्यक्तित्व
- प्रसिद्ध व्यक्तित्व कोश
- लोकसभा सांसद
- चरित कोश
- राजनीति कोश
- मध्य प्रदेश के लोकसभा सांसद
- मध्य प्रदेश के राज्यसभा सांसद