23 दिसंबर: Difference between revisions
Jump to navigation
Jump to search
[unchecked revision] | [unchecked revision] |
Line 42: | Line 42: | ||
==23 दिसंबर के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव== | ==23 दिसंबर के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव== | ||
* किसान दिवस (चरण सिंह का जन्म दिवस) | * [[किसान दिवस|किसान दिवस (चरण सिंह का जन्म दिवस)]] | ||
==बाहरी कड़ियाँ== | ==बाहरी कड़ियाँ== | ||
* [http://www.univarta.com/history-of-today-23-12-2016/today-in-history/news/726164.html univarta.com] | * [http://www.univarta.com/history-of-today-23-12-2016/today-in-history/news/726164.html univarta.com] |
Revision as of 09:54, 15 December 2020
ग्रेगोरी कैलंडर के अनुसार 23 दिसंबर वर्ष का 357 वाँ (लीप वर्ष में यह 358 वाँ) दिन है। साल में अभी और 8 दिन शेष हैं।
23 दिसंबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ
- 1465 - विजयनगर के शासक वीरूपक्ष द्वितीय तेलीकोटा की लडाई में अहमदनगर, बीदर, बीजापुर और गोलकुंडा की संयुक्त मुस्लिम सेना से पराजित हुए।
- 1672 - खगोलविद जियोवनी कैसिनी ने शनि के उपग्रह ‘रिया’ की खोज की।
- 1894 - रवीन्द्रनाथ टैगोर ने पश्चिम बंगाल के शांतिनिकेतन में पूस मेले का उद्घाटन किया।
- 1901 - शांतिनिकेतन में ब्रह्मचर्य आश्रम को औपचारिक रूप से खोला गया।
- 1902 - चौधरी चरण सिंह, भारत के सातवें प्रधानमन्त्री।
- 1912 - नई दिल्ली को देश की राजधानी घोषित करने के वास्ते वायसराय लार्ड हार्डिंग द्वितीय ने हाथी पर बैठकर शहर में प्रवेश किया लेकिन इस दौरान एक बम विस्फोट में वह घायल हो गए।
- 1914 - प्रथम विश्व युद्ध: आॅस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड की सेना मिस्र की राजधानी काहिरा पहुंची।
- 1921 - विश्व-भारती विश्वविद्यालय का उद्घाटन हुआ।
- 1922 - बीबीसी रेडियो ने दैनिक समाचार प्रसारण शुरू किया।
- 1926 - आर्य समाज प्रचारक एवं विद्वान् स्वामी श्रद्धानंद की हत्या।
- 1968 - मौसम संबंधी देश के पहले रॉकेट ‘मेनका’ का सफल प्रक्षेपण।
- 1976 - सर शिवसागर रामगुलाम द्वारा मॉरिशस में मिली जुली सरकार का गठन।
- 1969 - चांद पर से लाए गए पत्थरों को राजधानी में आयोजित एक प्रदर्शनी में रखा गया।
- 1995 - हरियाणा के मंडी डाबवाली इलाके में स्थित एक स्कूल में कार्यक्रम के दौरान आग लगने से 360 लोगों की मौत।
- 2000 - न्यूजीलैंड ने आस्ट्रेलिया को हराकर विश्व महिला क्रिकेट ख़िताब जीता।
- पश्चिम बंगाल की राजधानी कलकत्ता का नाम आधिकारिक तौर बदलकर कोलकाता किया गया।
- 2002 - इस्रायली सेना के हटने तक फ़िलिस्तीन का चुनाव स्थगित।
- 2003 - इस्रायल ने गाजा पट्टी पर हमला किया।
- 2005 - वामपंथी विरोधी लेक काकजिंस्की ने पौलैंड के राष्ट्रपति का पद भार ग्रहण किया।
- 2007 - पाकिस्तान में लगे आपातकाल को वहाँ की अदालत ने सही ठहराया।
- 2008- साफ्टवेयर कम्पनी सत्यम पर विश्व बैंक ने प्रतिबंध लगाया। विख्यात कथाकार गोविन्द मिश्र को उनके उपन्यास कोहरे के क़ैद रंग के लिए हिन्दी भाषा के साहित्य अकादमी पुरस्कार 2008 से नवाज़ा गया।
23 दिसंबर को जन्मे व्यक्ति
- 1923 - अवतार सिंह रिखी - लोक सभा के भूतपूर्व महासचिव थे।
- 1902 - चौधरी चरण सिंह - भारत के पाँचवें प्रधानमंत्री, जो किसानों की आवाज़ बुलन्द करने वाले प्रखर नेता माने जाते थे।
- 1899 - रामवृक्ष बेनीपुरी - भारत के प्रसिद्ध उपन्यासकार, कहानीकार, निबंधकार, नाटककार, क्रान्तिकारी, पत्रकार और संपादक।
- 1889 - मेहरचंद महाजन - भारत के सर्वोच्च न्यायालय के तीसरे मुख्य न्यायाधीश थे।
- 1888 - सत्येन्द्र चंद्र मित्रा - कुशल राजनीतिज्ञ एवं स्वतंत्रता सेनानी थे।
- 1845 - रास बिहारी घोष - भारतीय राजनीतिज्ञ, जानेमाने अधिवक्ता और सामाजिक कार्यकर्ता थे।
23 दिसंबर को हुए निधन
- 2010 - के. करुणाकरन - भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के राजनीतिज्ञ और केरल के भूतपूर्व मुख्यमंत्री थे।
- 2000 - नूरजहाँ - प्रसिद्ध अभिनेत्री और गायिका, जिन्होंने भारतीय और पाकिस्तानी सिनेमा में कार्य किया।
- 2004 - पामुलापति वेंकट नरसिंह राव - भारत के दसवें प्रधानमंत्री
- 1926 - स्वामी श्रद्धानन्द - भारत के प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी, समाज सुधारक, दलितों के हितैषी तथा स्त्री शिक्षा के समर्थक।
- 1941 - अर्जुन लाल सेठी - भारत के स्वतंत्रता सेनानियों में से एक थे।
23 दिसंबर के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव
बाहरी कड़ियाँ
संबंधित लेख