पुरातत्वीय संग्रहालय, पुराना गोवा

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
Revision as of 11:46, 18 February 2015 by गोविन्द राम (talk | contribs)
(diff) ← Older revision | Latest revision (diff) | Newer revision → (diff)
Jump to navigation Jump to search
पुरातत्वीय संग्रहालय, पुराना गोवा
विवरण इस संग्रहालय का महत्‍व इसमें प्रदर्शित गवर्नरों और वायसरायों की तस्‍वीरों, काष्‍ठ प्रतिमाओं, स्‍तंभों, शीर्षों, डाक टिकटों और इस प्रकार की कई अन्‍य वस्‍तुओं के कारण हैं जो गोवा में पुर्तग़ाली अवधि से संबंधित है।
राज्य गोवा
नगर दक्षिण गोवा ज़िला
स्थापना 1964
चित्र:Map-icon.gif गूगल मानचित्र
खुले रहने का समय सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक
अवकाश शुक्रवार
अन्य जानकारी दर्शनार्थियों को प्रदान की गई अतिरिक्‍त सुविधाओं में पेयजल, स्‍वच्‍छ आवश्‍यक वस्‍तुएं, भारत में विश्‍व धरोहर वाली संपत्‍तियों के संबंध में वीडियो दर्शन, बाल गतिविधि केन्‍द्र, प्रकाशन विक्रय केन्‍द्र आदि हैं।

पुरातत्वीय संग्रहालय, पुराना गोवा भारत के महत्त्वपूर्ण राज्य गोवा के दक्षिण गोवा ज़िले में स्थित है। यह संग्रहालय 1964 में स्‍थापित किया गया था और 1981-82 में पुन: व्‍यवस्‍थित किया गया।

विशेषताएँ

  • असीसी के सेंट फ्रांसिस चर्च के मठ वाले भाग में मौजूद, 8 दीर्घाओं में प्रदर्शित पुरावस्‍तुओं में पूर्व ऐतिहासिक और प्रारंभिक ऐतिहासिक अवधि से बाद के मध्‍यकालीन अवधि तक की वस्‍तुएं शामिल हैं।
  • इस संग्रहालय का महत्‍व इसमें प्रदर्शित गवर्नरों और वायसरायों की तस्‍वीरों, काष्‍ठ प्रतिमाओं, स्‍तंभों, शीर्षों, डाक टिकटों और इस प्रकार की कई अन्‍य वस्‍तुओं के कारण हैं जो गोवा में पुर्तग़ाली अवधि से संबंधित है।
  • महत्‍वपूर्ण वस्‍तुओं को प्रदर्शित करने के लिए प्रदर्शन मंजूषाएं मौजूद हैं और पत्‍थर और लकड़ी की भारी वस्‍तुओं को प्रदर्शित करने के लिए पीठिकाएं तैयार की गई हैं। तस्‍वीरों को प्राकृतिक और कृत्रिम दोनों तरह के प्रकाश का उपयोग करके प्रदर्शित किया गया है।
  • इस संग्रह में मौजूद उत्‍कृष्‍ट कलाकृतियों में निम्‍नलिखित शामिल हैं-
  1. ल्‍यूज वैज डी कैमीस
  2. दशावतार विष्‍णु
  3. सूर्य
  4. गजलक्ष्‍मी
  5. जॉन द बैपटिस्‍ट की काष्‍ठ प्रतिमा
  6. ईसा मसीह को सलीब पर चढ़ाए जाने की हाथी दांत की प्रतिमाएं
  7. अलबुकर्क (गोवा का प्रथम गवर्नर) की कांस्‍य प्रतिमा
  8. वीर पाषाण
  9. सती पाषाण
  10. फ़ारसी और अरबी अभिलेख
  11. वास्‍को डी गामा
  12. कॉम जोआ डी कास्‍ट्री के रूपचित्र
  13. पुर्तग़ाली शस्‍त्र यथा राइफल, तलवारें और छुरे इत्‍यादि।
  • दर्शनार्थियों को प्रदान की गई अतिरिक्‍त सुविधाओं में पेयजल, स्‍वच्‍छ आवश्‍यक वस्‍तुएं, भारत में विश्‍व धरोहर वाली संपत्‍तियों के संबंध में वीडियो दर्शन, बाल गतिविधि केन्‍द्र, प्रकाशन विक्रय केन्‍द्र आदि हैं।[1]


पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध

टीका टिप्पणी और संदर्भ

  1. पुरातत्‍वीय संग्रहालय, पुराना गोवा (हिन्दी) भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण। अभिगमन तिथि: 18 फ़रवरी, 2015।

बाहरी कड़ियाँ

संबंधित लेख


वर्णमाला क्रमानुसार लेख खोज

                              अं                                                                                                       क्ष    त्र    ज्ञ             श्र   अः