ख़्वाजा मुईनुद्दीन चिश्ती दरगाह

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
Revision as of 06:20, 23 November 2010 by व्यवस्थापन (talk | contribs) (Text replace - "बुलंद दरवाजा" to "बुलंद दरवाज़ा")
Jump to navigation Jump to search

[[चित्र:Khwaja-Garib-Nawaz-Dargah.jpg|thumb|250px|ख्वाज़ा ग़रीब नवाज़ की दरगाह, अजमेर
Khwaja Garib Nawaz Dargah, Ajmer]]

  • राजस्थान के शहर अजमेर में कई पर्यटन स्थल है जिनमें से ये एक है।
  • दरगाह अजमेर शरीफ का भारत में बड़ा महत्व है।
  • ख्वाज़ा मोइनुद्धीन चिश्ती की दरगाह-ख्वाजा साहब या ख्वाजा शरीफ अजमेर आने वाले सभी धर्मावलम्बियों के लिये एक पवित्र स्थान है।
  • मक्का के बाद सभी मुस्लिम तीर्थ स्थलों में इसका दूसरा स्थान हैं। इसलिये इसे भारत का मक्का भी कहा जाता हैं।
  • इसका निर्माण 13वीं शताब्दी का माना जाता हैं।
  • अपने बेटे सलीम के जन्म के बाद अपना प्रण पूरा करने के लिये अकबर स्वंय पैदल चल कर आगरा से दरगाह पहुँचा था।
  • इसका प्रमाण वे तीन पेंटिग हैं जो मुम्बई के 'प्रिंस ऑफ वेल्स म्यूज़ियम' में और उत्तर प्रदेश के रामपुर दरबार के पुस्तकालय में रखी हुई हैं।
  • ख़ास बात यह भी है कि ख्वाज़ा पर हर धर्म के लोगों का विश्वास है।
  • यहाँ आने वाले जायरीन चाहे वे किसी भी मजहब के क्यों न हों, ख्वाज़ा के दर पर दस्तक देने ज़रूर आते हैं।
  • यह स्टेशन से 2 किमी़. दूर घनी आबादी के बीच स्थित है।
  • दरगाह में अंदर सफेद संगमरमरी शाहजहांनी मस्जिद, बारीक कारीगरी युक्त बेगमी दालान, जन्नती दरवाजा, बुलंद दरवाज़ा ओर 2 अकबरकालीन देग हैं इन देगों में काजू, बादाम, पिस्ता, इलायची, केसर के साथ चावल पकाया जाता है और गरीबों में बाँटा जाता है।
  • ख्वाज़ा साहब की पुण्य तिथि पर प्रतिवर्ष रज्जब के पहले दिन से छठे दिन तक यहाँ उर्स का आयोजन किया जाता हैं।
  • दरगाह का मुख्य धरातल सफेद संगमरमर का बना हुआ है।
  • इसके ऊपर एक आकर्षक गुम्बद हैं जिस पर सुनहरा कलश हैं।
  • मजार पर मखमल की गिलाफ़ चढी हुई हैं।
  • इसके चारों ओर परिक्रमा के स्थान पर चांदी के कटघरे बने हुए हैं।
पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध

संबंधित लेख

वर्णमाला क्रमानुसार लेख खोज

                              अं                                                                                                       क्ष    त्र    ज्ञ             श्र   अः