वैजयंती

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
Jump to navigation Jump to search
  • वैजयंती कर्नाटक राज्य के उत्तरी कनारा में स्थित नगर है। जिसका उल्लेख द्वितीय शती ई. के नासिक के अभिलेख में है।
  • यह एक रामायण कालीन नगर था।
  • रामायण में इसका उल्लेख है कि वैजयंत में जो दण्डकारण्य (दण्डकवन) का मुख्य नगर था, शंबर का राज्य था।
  • इन्द्र ने उससे युद्ध करने के लिए राजा दशरथ से सहायता माँगी थी।
  • दशरथ उस युद्ध में घायल हो गये थे और कैकेयी जो उनके साथ थी, उन्हें संग्राम स्थल से उनकी रक्षा करने के लिए हटा ले गई थी।
  • प्राण-रक्षा के उपलक्ष्य में दशरथ ने कैकेयी को दो वरदान देने का वचन दिया था, जो उसके बाद में माँग लिये थे।
  • सातवाहन काल में भी यह एक प्रमुख एवं समृद्ध नगर था।
  • कालान्तर में वैजयंती पर चुटुशातकर्णियों तथा कदम्बों का शासन रहा।


पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध

टीका टिप्पणी और संदर्भ

संबंधित लेख

वर्णमाला क्रमानुसार लेख खोज

                              अं                                                                                                       क्ष    त्र    ज्ञ             श्र   अः