यशोधरा जीत गई -रांगेय राघव

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
Revision as of 05:53, 24 January 2013 by रविन्द्र प्रसाद (talk | contribs) (''''यशोधरा जीत गई''' प्रसिद्ध साहित्यकार, कहानीकार और उप...' के साथ नया पन्ना बनाया)
(diff) ← Older revision | Latest revision (diff) | Newer revision → (diff)
Jump to navigation Jump to search

यशोधरा जीत गई प्रसिद्ध साहित्यकार, कहानीकार और उपन्यासकार रांगेय राघव द्वारा लिखा गया उपन्यास है। यह उपन्यास 1 जनवरी, 2002 को प्रकाशित हुआ था। इसका प्रकाशन 'राजपाल एंड संस' द्वारा किया गया था। हिन्दी के प्रख्यात साहित्यकार रांगेय राघव ने अपने उपन्यास 'यशोधरा जीत गई' में प्रख्यात महापुरुष और जननायक गौतम बुद्ध का चरित्र ऐतिहासिक दृष्टि से प्रस्तुत किया है।

साहित्यकार रांगेय राघव ने विशिष्ट कवियों, कालाकारों औऱ महापुरुषों के जीवन पर आधारित उपन्यासों की एक माला लिखकर साहित्य की एक बड़ी आवश्यकता को पूर्ण किया है। इस उपन्यास के माध्यम से लेखक ने गौतम बुद्ध का चरित्र ऐतिहासिक दृष्टि से प्रस्तुत करने का सफल प्रयत्न किया है। 'यशोधरा जीत गई' उसी कड़ी की एक प्रमुख रचना है। 'यशोधरा जीत गई' में राष्ट्र की तात्कालिक स्थितियों में बुद्ध के समय में धर्म या राजनीति का विघटन शुरू हो गया था। देश में धर्म, राजनीति और वैचारिक अराजकता छा रही थी। ऐसे समय में बुद्ध ने अपने तप-बल से करोड़ों भ्रमित और धार्मिक रूप से निस्सहाय मनुष्यों को मानसिक आश्रय और शान्ति प्रदान की। इस उपन्यास में बुद्ध के अजेय और सुद्दढ़ व्यक्ति के निर्माण में संकलन करूणा-कोमल यशोधरा का भी मार्मिक रूप प्रस्तुत किया गया है, जिसके समक्ष एक बार बुद्ध का तपोबल भी नत हो गया था।


पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध

टीका टिप्पणी और संदर्भ

संबंधित लेख


वर्णमाला क्रमानुसार लेख खोज

                              अं                                                                                                       क्ष    त्र    ज्ञ             श्र   अः