शारदा देवी मंदिर

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
Revision as of 06:56, 23 August 2013 by रविन्द्र प्रसाद (talk | contribs) (''''शारदा देवी मंदिर''' मध्य प्रदेश के [[सतना ज़िला|सतना...' के साथ नया पन्ना बनाया)
(diff) ← Older revision | Latest revision (diff) | Newer revision → (diff)
Jump to navigation Jump to search

शारदा देवी मंदिर मध्य प्रदेश के सतना ज़िले में मैहर शहर में स्थित है। मैहर शहर की लगभग 600 फुट की ऊँचाई वाली त्रिकुटा पहाड़ी पर माँ दुर्गा के शारदीय रूप श्रद्धेय देवी माँ शारदा का मंदिर स्थित है, जो 'मैहर देवी माता' के नाम से भी सुप्रसिद्ध हैं। यहाँ श्रद्धालु माता का दर्शन कर आशीर्वाद लेने उसी तरह पहुँचते हैं, जैसे जम्मू में माँ वैष्णो देवी का दर्शन करने जाते हैं। माँ मैहर देवी के मंदिर तक पहुँचने के लिए 1063 सीढ़ियाँ चढ़नी पड़ती हैं। इतिहास प्रसिद्ध महावीर आला-उदल को वरदान देने वाली माँ शारदा देवी को पूरे देश में मैहर की शारदा माता के नाम से जाना जाता है। अब यहाँ रोपवे बन जाने से दर्शन के लिए आने वाले भक्तजनों की कठिनाईयाँ काफ़ी हद तक हल हो गई हैं।


पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध

टीका टिप्पणी और संदर्भ

बाहरी कड़ियाँ

संबंधित लेख

वर्णमाला क्रमानुसार लेख खोज

                              अं                                                                                                       क्ष    त्र    ज्ञ             श्र   अः