भूरी सिंह संग्रहालय

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
Revision as of 08:18, 2 January 2015 by रविन्द्र प्रसाद (talk | contribs) (''''भूरी सिंह संग्रहालय''' हिमाचल प्रदेश में [[चंबा ज़ि...' के साथ नया पन्ना बनाया)
(diff) ← Older revision | Latest revision (diff) | Newer revision → (diff)
Jump to navigation Jump to search

भूरी सिंह संग्रहालय हिमाचल प्रदेश में चंबा ज़िले के पर्यटन स्थल डलहौजी में स्थित है। 'गुलेर-कांगड़ा शैली' के चित्रों का सुंदर संग्रह इस संग्रहालय में रखा गया है। पर्यटक यहाँ आकर बसोली चित्रकला को भी देख सकते हैं, जिनमें 'भागवतपुराण' और 'रामायण' का वर्णन चित्रों के माध्‍यम से किया गया है।[1]

  • इस संग्रहालय का निर्माण 1908 ई. में राजा भूरी सिंह ने चंबा के राजा के सम्‍मान में करवाया था।
  • राजा भूरी सिंह ने इस संग्रहालय में अपने परिवार के कई निजी चित्रों को भी लगवाया था।
  • इस संग्रहालय में शारदा लिपि के कई ऐतिहासिक शिलालेख रखे गए हैं, जिनमें उस काल के इतिहास के बारे में काफ़ी विस्‍तार पूर्वक जानकारी दी गई है।
  • भूरी सिंह संग्रहालय में चंबा के शासकों के काल की कई कृतियां देखने को मिलती हैं, जिन्‍हें देखकर उस काल के लोगों का कला और संस्कृति के प्रति रूझान का पता चलता है।
  • इस संग्रहालय के पास में ही चंबा-रूमाल या रूमाल जैसे मुख्‍य आकर्षण भी शामिल हैं, जिन्‍हें यहाँ के स्‍थनीय लोगों द्वारा बनाया जाता है।[1]
  • यहाँ आकर पर्यटक पुराने जमाने के हथियार, सिक्के, पहाड़ी आभूषण और वेशभूषा, विभिन्न सजावटी सामान को संग्रहालय में देख सकते हैं।
  • संग्रहालय अवकाश के दिन बंद रहता है। वैसे प्रतिदिन सुबह 10 बजे से शाम के 5 बजे तक यहाँ आया जा सकता है।


पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध

टीका टिप्पणी और संदर्भ

  1. 1.0 1.1 भूरी सिंह संग्रहालय, डलहौजी (हिन्दी) नेटिव प्लेनेट। अभिगमन तिथि: 02 जनवरी, 2015।

संबंधित लेख

वर्णमाला क्रमानुसार लेख खोज

                              अं                                                                                                       क्ष    त्र    ज्ञ             श्र   अः