सासाराम

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
Jump to navigation Jump to search

[[चित्र:Shershah Tomb2.jpg|thumb|250px|शेरशाह सूरी का मक़बरा, सासाराम, बिहार
Sher Shah Suri Tomb, Sasaram, Bihar]]

  • सासाराम (सहसराम) बिहार के शाहाबाद ज़िले में स्थित है।
  • सूर वंश के संस्थापक अफ़ग़ान शासक शेरशाह सूरी का मक़बरा सासाराम में है और देश का प्रसिद्ध 'ग्रांड ट्रंक रोड' भी इसी शहर से होकर गुज़रता है।
  • सहसराम के समीप एक पहाड़ी पर गुफ़ा में अशोक का लघु शिलालेख संख्या एक उत्कीर्ण है।
  • अफ़ग़ान शेरशाह सूरी का बाल्यकाल यहीं बीता था।
  • शेरशाह सूरी ने युवा होने पर सहसराम में 21वर्षों तक सफल शासन व्यवस्था कायम की।
  • सहसराम उसके पिता की जागीर थी।
  • इस समय का उसका सबसे महत्त्वपूर्ण काम लगान सम्बन्धी एक श्रेष्ठ व्यवस्था की स्थापना करना था।
  • सहसराम में शेरशाह सूरी का शानदार मक़बरा बना हुआ है।
  • इसे स्वयं शेरशाह सूरी ने अपने जीवन काल में बनवाया था।
  • यह अपने समय की कला का श्रेष्ठतम नमूना है।
  • एक विशाल झील के मध्य उठे हुए चबूतरे पर बना यह मक़बरा उसके 'व्यक्तित्व का प्रतीक' है।
  • यह तुग़लक़ बादशाहों की इमारतों की सादगी और शाहजहाँ की इमारतों की स्त्रियोचित सुन्दरता के बीच की कड़ी है।
  • यह भवन अपनी परिकल्पना में इस्लामी पर इसका भीतरी भाग हिन्दू वास्तुकला से सजाया-सँवारा गया है।
  • इसे उत्तर भारत की श्रेष्ठ इमारतों में से एक कहा गया है।
  • इस पर हिन्दू और इस्लामी कला का स्पष्ट प्रभाव देखा जा सकता है।
  • वस्तुतः अकबर के राज्यकाल के पूर्व हिन्दू-मुस्लिम स्थापत्य के समंवय का सबसे सुन्दर नमूना शेरशाह का मक़बरा है।


पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध

टीका टिप्पणी और संदर्भ

संबंधित लेख

वर्णमाला क्रमानुसार लेख खोज

                              अं                                                                                                       क्ष    त्र    ज्ञ             श्र   अः