भूपालसागर
चित्र:Icon-edit.gif | इस लेख का पुनरीक्षण एवं सम्पादन होना आवश्यक है। आप इसमें सहायता कर सकते हैं। "सुझाव" |
भूपालसागर राजस्थान के चित्तौड़गढ़ शहर से 50 किलोमीटर की दूरी पर चित्तौड़गढ़-उदयपुर वाया मावली स्टेट हाइवे नम्बर नौ पर स्थित एक छोटा-सा गांव है। भूपालसागर कुछ प्राचीन स्त्रोतों के कारण राजस्थान के मानचित्र पर अपना स्थान बनाये हुये है।
- यहाँ स्थित प्राचीन जैन मंदिर, विशाल तालाब व शक्कर मिल के कारण इतिहास में इस गांव का नाम अमर है।
- भूपालसागर पंचायत समिति का प्राचीन नाम करेड़ा हुआ करता था।
- मेवाड़ रियासत के तत्कालीन महाराणा भूपालसिंह द्वारा यहाँ पर निर्मित एक विशाल तालाब की वजह से राजस्व रिकार्ड में इस गांव का नाम करेड़ा से बदलकर भूपालसागर कर दिया गया।
- कहा जाता है कि भूपालसागर स्थित तालाब का फैलाव एवं भराव क्षमता उदयपुर की फ़तेहसागर झील से भी ज़्यादा है।
- इस तालाब से आसपास के कई गांवों में सिंचाई व जल आपूर्ति की जाती है।
|
|
|
|
|