हिंदी पत्रकारिता दिवस

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
Revision as of 10:30, 13 May 2013 by गोविन्द राम (talk | contribs) (''''हिंदी पत्रकारिता दिवस''' 30 मई को मनाया जाता है। इसी ...' के साथ नया पन्ना बनाया)
(diff) ← Older revision | Latest revision (diff) | Newer revision → (diff)
Jump to navigation Jump to search

हिंदी पत्रकारिता दिवस 30 मई को मनाया जाता है। इसी तिथि को पं. युगुल किशोर शुक्ल ने 1826 में प्रथम हिन्दी समाचार पत्र उदन्त मार्तण्ड का प्रकाशन आरम्भ किया था। भारत में पत्रकारिता की शुरुआत पं. जुगल किशोर शुक्ल ने की थी, उन्होंने उदन्त मार्तण्ड को रूप दिया और इसके साथ काफी लम्बे समय तक पत्रकारिता करते रहे। उदन्त मार्तण्ड इसलिए बंद हुआ क्योंकि पं जुगल किशोर के पास उसे चलाने के लिए पर्याप्त पैसे नहीं थे। वर्तमान में बहुत से लोग इस क्षेत्र में पैसा लगा रहे हैं, यह एक बड़ा कारोबार बन गया है। जो हिंदी का 'क ख ग' भी नहीं जानते वे हिंदी में आ रहे हैं। 199 वर्षों में हिंदी अखबारों एवं समाचार पत्रकारिता के क्षेत्र में काफी तेजी आई है। साक्षरता बढ़ी है। पंचायत स्तर पर राजनेतिक चेतना बढ़ी है। इसके साथ ही साथ विज्ञापन बढ़े हैं। हिन्दी के पाठक अपने अखबारों को पूरा समर्थन देते हैं। महंगा, कम पन्ने वाला और खराब कागज़ वाला अखबार भी वे खरीदते हैं। अंग्रेज़ी अखबार बेहतर कागज़ पर ज़्यादा पन्ने वाला और कम दाम का होता है। यह उसके कारोबारी मॉडल के कारण है।

हिंदी पत्रकारिता

  1. REDIRECTसाँचा:मुख्य

हिन्दी पत्रकारिता की शुरुआत बंगाल से हुई और इसका श्रेय राजा राममोहन राय को दिया जाता है। राजा राममोहन राय ने ही सबसे पहले प्रेस को सामाजिक उद्देश्य से जोड़ा। भारतीयों के सामाजिक, धार्मिक, राजनैतिक, आर्थिक हितों का समर्थन किया। समाज में व्याप्त अंधविश्वास और कुरीतियों पर प्रहार किये और अपने पत्रों के जरिए जनता में जागरूकता पैदा की। राममोहन राय ने कई पत्र शुरू किये। जिसमें अहम हैं-साल 1816 में प्रकाशित ‘बंगाल गजट’। बंगाल गजट भारतीय भाषा का पहला समाचार पत्र है। इस समाचार पत्र के संपादक गंगाधर भट्टाचार्य थे। इसके अलावा राजा राममोहन राय ने मिरातुल, संवाद कौमुदी, बंगाल हैराल्ड पत्र भी निकाले और लोगों में चेतना फैलाई। 30 मई 1826 को कलकत्ता से पंडित जुगल किशोर शुक्ल के संपादन में निकलने वाले ‘उदंत्त मार्तण्ड’ को हिंदी का पहला समाचार पत्र माना जाता है।[1]



पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध

टीका टिप्पणी और संदर्भ

बाहरी कड़ियाँ

संबंधित लेख



वर्णमाला क्रमानुसार लेख खोज

                              अं                                                                                                       क्ष    त्र    ज्ञ             श्र   अः