एडवर्ड जेनर

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
Revision as of 12:17, 9 February 2014 by रविन्द्र प्रसाद (talk | contribs) (''''एडवर्ड जेनर''' (जन्म- 17 मई, 1749; मृत्यु- 26 जनवरी, 1823) एक प्...' के साथ नया पन्ना बनाया)
(diff) ← Older revision | Latest revision (diff) | Newer revision → (diff)
Jump to navigation Jump to search

एडवर्ड जेनर (जन्म- 17 मई, 1749; मृत्यु- 26 जनवरी, 1823) एक प्रसिद्ध कायचिकित्सक थे। विश्व में इनका नाम इसलिए भी प्रसिद्ध है कि इन्होंने 'चेचक' के टीके का आविष्कार किया था। एडवर्ड जेनर के इस आविष्कार से आज करोड़ों लोग चेचक जैसी घातक बीमारी से ठीक हो रहे हैं और अपने जीवन का आनन्द ले रहे हैं। यदि एडवर्ड जेनर नहीं होते तो आज सम्पूर्ण दुनिया के 1.5 करोड़ लोग प्रतिवर्ष सिर्फ़ 'चेचक' के द्वारा काल के ग्रास बन रहे होते।

जन्म तथा शिक्षा

एडवर्ड जेनर का जन्म 17 मई, 1749 ई. में बर्कले में हुआ था। 'उट्टन' में अपनी प्रारंभिक शिक्षा समाप्त करने के उपरांत ये सन 1770 में लंदन गय थे और सन 1792 में 'ऐंड्रय्‌ज कॉलेज' से एम. डी. की उपाधि प्राप्त की।[1]

शोध कार्य

अपने विद्यार्थी जीवन काल में ही एडवर्ड जेनर ने कैप्टेन कुक की समुद्री यात्रा से प्राप्त प्राणिशास्त्रीय नमूनों को व्यवस्थित करना प्रारम्भ कर दिया और शोध कार्य में लग गए। सन 1775 में इन्होंने सिद्ध किया कि 'गोमसूरी'[2] में दो विभिन्न प्रकार की बीमारियाँ सम्मिलित हैं, जिनमें से केवल एक 'चेचक' से रक्षा करती है। एडवर्ड जेनर ने यह भी निश्चित किया कि 'गोमसूरी', 'चेचक' और 'घोड़े के पैर की ग्रीज़'[3] नामक बीमारियाँ अनुषंगी हैं। 1798 में इन्होंने 'चेचक के टीके के कारणों और प्रभावों' पर एक निबंध भी प्रकाशित किया।

सम्मान व पुरस्कार

1803 में 'चेचक' के टीके के प्रसार के लिये 'रॉयल जेनेरियन संस्था' की स्थापना हुई। एडवर्ड जेनर के कार्यों के उलक्ष्य में 'आक्सफ़ोर्ड विश्वविद्यालय' ने इन्हें 'एम. डी.' की सम्मानित उपाधि से विभूषित किया। 1822 में 'कुछ रोगों में कृत्रिम विस्फोटन का प्रभाव' पर निबंध प्रकाशित किया और दूसरे वर्ष 'रॉयल सोसाइटी' में 'पक्षी प्रर्वाजन' पर निबंध लिखा।

निधन

26 जनवरी, 1823 को बर्कले में एडवर्ड जेनर का देहावसान हुआ।


पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध

टीका टिप्पणी और संदर्भ

  1. एडवर्ड जेनर (हिन्दी)। । अभिगमन तिथि: 09 फ़रवरी, 2014।
  2. cowpox
  3. grease

संबंधित लेख


वर्णमाला क्रमानुसार लेख खोज

                              अं                                                                                                       क्ष    त्र    ज्ञ             श्र   अः