नगर (कार्कोट नगर)

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
Revision as of 14:33, 31 July 2014 by गोविन्द राम (talk | contribs) (श्रेणी:ऐतिहासिक स्थल कोश (को हटा दिया गया हैं।))
(diff) ← Older revision | Latest revision (diff) | Newer revision → (diff)
Jump to navigation Jump to search

नगर (कार्कोट नगर) एक ऐतिहासिक स्थान है। जो राजस्थान के टोंक ज़िले के अंतर्गत आता है। इस प्राचीन स्थल के उत्खनन से एक विकसित सभ्यता की जानकारी मिली है, जो भारत में प्रारंभिक ऐतिहासिक युग का प्रतिनिधित्व करती है।

ऐतिहासिक उल्लेख

  • महाभारत में वर्णित मालवों की राजधानी कार्कोट नगर का समीकरण इस नगर से किया जाता है।
  • नगर (कार्कोट नगर) के उत्खनन में विविध कलात्मक वस्तुएँ, आभूषण, लोह उपकरण, मिट्टी के बर्तन, मुद्राएँ एवं प्रतिमाएँ उपलब्ध हुई हैं।
  • विभिन्न जानकरियाँ यह प्रमाणित करती हैं कि यह मालवों का एक विकसित केन्द्र था।
  • यहाँ पर दूसरी-तीसरी शताब्दी का ब्राह्मी लिपि में 'मालवानाम जयः' से अंकित एक लेख मिला है।
  • नगर (कार्कोट नगर) से आहत सिक्के बड़ी संख्या में प्राप्त हुए हैं। साथ ही गोल एवं चौकोर दोनों प्रकार के मालव सिक्के भी मिले हैं।



पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध

टीका टिप्पणी और संदर्भ

बाहरी कड़ियाँ

संबंधित लेख


वर्णमाला क्रमानुसार लेख खोज

                              अं                                                                                                       क्ष    त्र    ज्ञ             श्र   अः