व्यास सम्मान

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
Revision as of 09:01, 9 March 2015 by गोविन्द राम (talk | contribs) (''''व्यास सम्मान''' भारतीय साहित्य में किये गय...' के साथ नया पन्ना बनाया)
(diff) ← Older revision | Latest revision (diff) | Newer revision → (diff)
Jump to navigation Jump to search

व्यास सम्मान भारतीय साहित्य में किये गये योगदान के लिए दिया जाने वाला ज्ञानपीठ पुरस्कार के बाद दूसरा सबसे बड़ा साहित्य-सम्मान है। इस पुरस्कार को 1991 में के. के. बिड़ला फाउंडेशन ने प्रारंभ किया था। पहला व्यास सम्मान वर्ष 1991 में रामविलास शर्मा की कृति 'भारत के प्राचीन भाषा परिवार और हिन्दी' के लिए दिया गया था। सच्चिदानंद हीरानन्द वात्स्यायन 'अज्ञेय', कुंवर नारायण तथा केदारनाथ सिंह को भी इस पुरस्कार से अलंकृत किया जा चुका है।

विशेषता

  • व्यास सम्मान के तहत प्रशस्ति पत्र, स्मृति चिन्ह और 2.5 लाख रूपये नकद प्रदान किये जाते हैं। सम्मान राशि फाउंडेशन द्वारा निर्धारित की जाती है।
  • यह पुरस्कार प्रत्येक वर्ष पिछले 10 वर्षों के भीतर प्रकाशित हिन्दी की कोई भी साहित्यिक कृति को दिया जाता है।
  • समिति की राय में यदि किसी वर्ष कोई भी कृति व्यास सम्मान के लिए अपेक्षित स्तर की न हो तो उस वर्ष पुरस्कार न देने का भी प्रावधान है।
  • व्यास सम्मान के नियमों के अनुसार कृति साहित्य की किसी विधा में हो सकती है। सृजनात्मक साहित्य के अतिरिक्त अन्य विधाओं जैसे- आत्मकथा, ललित निबंध, समीक्षा व आलोचना, साहित्य और भाषा का इतिहास आदि पुस्तकों पर भी विचार किया जाता है।
  • व्यास सम्मान की विशिष्टता यह है कि इसे साहित्यकार को केंद्र में न रखकर साहित्यिक कृति को दिया जाता है।
  • सम्मान मरणोपरांत नहीं दिया जाता, लेकिन चयन समिति में विचार-विमर्श आरम्भ हो जाने के बाद यदि प्रस्तावित कृति के लेखक की मृत्यु होने पर कृति पर विचार किया जा सकता है।
  • भविष्य में सम्मानित लेखक की किसी अन्य कृति पर विचार नहीं किया जाता है।

व्यास सम्मान से अलंकृत साहित्यकार

वर्ष कृति साहित्यकार
2014 कमल किशोर गोयनका
2013 व्योमकेश दरवेश (संस्मरण) विश्वनाथ त्रिपाठी
2012 न भूतो न भविष्यति (उपन्यास) नरेन्द्र कोहली
2011 आम के पत्ते (काव्य संग्रह) रामदरश मिश्र
2010 फिर भी कुछ रह जायेंगे विश्वनाथ प्रसाद तिवारी
2009 इन्हीं हथियारों से अमरकांत
2008 एक कहानी यह भी मन्नू भंडारी
2007 इस वर्ष किसी कृति को सम्मानित नहीं किया गया।
2006 कविता का अर्थात परमानंद श्रीवास्तव
2005 कथा सरित्सागर (उपन्यास) चंद्रकांता
2004 कठगुलाब (उपन्यास) मृदुला गर्ग
2003 आवां (उपन्यास) चित्रा मुद्गल
2002 पृथ्वी का कृष्णपक्ष कैलाश वाजपेयी
2001 आलोचना का पक्ष रमेश चंद्र शाह
2000 पहला गिरमिटिया (उपन्यास) गिरिराज किशोर
1999 बिसरामपुर का संत श्रीलाल शुक्ल
1998 पाँच आँगनों वाला घर गोविन्द मिश्र
1997 केदारनाथ सिंह
1996 हिन्दी साहित्य और संवेदना का विकास प्रो. राम स्वरूप चतुर्वेदी
1995 कोई दूसरा नहीं कुँवर नारायण
1994 अंधायुग धर्मवीर भारती
1993 गिरिजाकुमार माथुर
1992 नीला चाँद डॉ. शिव प्रसाद सिंह
1991 भारत के प्राचीन भाषा परिवार और हिन्दी रामविलास शर्मा



पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध

टीका टिप्पणी और संदर्भ

बाहरी कड़ियाँ

संबंधित लेख


वर्णमाला क्रमानुसार लेख खोज

                              अं                                                                                                       क्ष    त्र    ज्ञ             श्र   अः