अग्रिकोला ग्यानस यूलियस

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
Revision as of 09:45, 20 May 2018 by यशी चौधरी (talk | contribs) (''''अग्रिकोला, ग्यानस यूलियस''' (37-93 ई.) रोमन जनरल, इतिहासक...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)
(diff) ← Older revision | Latest revision (diff) | Newer revision → (diff)
Jump to navigation Jump to search

अग्रिकोला, ग्यानस यूलियस (37-93 ई.) रोमन जनरल, इतिहासकार तासितस का श्वसुर। सिनेटर पिता की हत्या हो जाने पर मस्सीलिया में माता के संरक्षण में रहा। यहीं से सेना में नियुक्त ही ब्रिटेन गया। 61 ई. में स्वदेश लौटकर एक संभ्रांत महिला से विवाह किया। इसके बाद के काल में इसने 63 ई. से 70 ई. तक, एशिया में क्वेस्तर, त्रिब्यून, पीतर, और ब्रिटेन में 20वीं सेना के सेनापति पद तक उन्नति की। सात वर्ष वह ब्रिटेन का शासक रहा। इसी बीच उसने अपने प्रदेश का रोमनीकरण भी किया जो संदेह की दृष्टि से देखा गया और वापस बुलाकर उसे प्रोकाउंसल का पद दिया गया, पर उसने उसे लेने से इनकार कर अवकाश ग्रहण कर लिया। 93 ई. में उसकी मृत्यु संभवत विषपान द्वारा हुई।[1]



पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध

टीका टिप्पणी और संदर्भ

  1. हिन्दी विश्वकोश, खण्ड 1 |प्रकाशक: नागरी प्रचारिणी सभा, वाराणसी |संकलन: भारत डिस्कवरी पुस्तकालय |पृष्ठ संख्या: 78 |

संबंधित लेख

वर्णमाला क्रमानुसार लेख खोज

                              अं                                                                                                       क्ष    त्र    ज्ञ             श्र   अः